-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्रा रेल दुर्घटना के घायलों से मिले
जनसंपर्क, जल संसाधन तथा संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने आज कानपुर के पास हुई रेल दुर्घटना में घायलों से मुलाकात की। मंत्री डॉ. मिश्रा ने दुर्घटना स्थल का जायजा लिया और घायल लोगों, विशेषकर मध्यप्रदेश के यात्रियों को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाने की त्वरित व्यवस्था करवाई। वे दुर्घटना में मृत व्यक्तियों के पार्थिव शरीर परिजनों तक भिजवाने की व्यवस्था भी सुनिश्चित कर रहे हैं। मध्यप्रदेश के अधिकारियों के दल अमले के साथ राहत कार्यों में सक्रिय हैं।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से चर्चा के बाद जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्रा अविलम्ब दतिया से कानपुर केलिए सड़क मार्ग द्वारा रवाना हुए। मंत्री डॉ. मिश्रा ने ग्वालियर और दतिया जिले के आज के अपने पूर्व निर्धारित सभी कार्यक्रम रद्द कर दिये। मंत्री डॉ. मिश्रा को आज सुबह जैसे ही इन्दौर-पटना एक्सप्रेस के कानपुर के पास दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी मिली उन्होंने मुख्यमंत्री श्री चौहान से चर्चा की। दतिया, ग्वालियर और छतरपुर से अधिकारी दल तत्काल घटना स्थल के लिए रवाना हो गए।
मंत्री डॉ. मिश्रा ने कलेक्टर दतिया मदन कुमार और पुलिस अधीक्षक इरशाद अली के अलावा 20 सदस्यीय चिकित्सक और राजस्व कर्मियों के दल को राहत कार्यों का जिम्मा सौंपा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कानपुर के निकट स्वास्थ्य केन्द्र भाती, देवीपुर और पुखराया में घायल लोग भर्ती किए गए हैं। जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्रा ने घायल यात्रियों से भेंट की और उन्हें हिम्मत बँधाई। अकबरपुर स्थित मरचुरी में मृतकों के शव को रखा गया है। दुर्घटना में दिवंगत उन 14 यात्रियों के परिजनों से संपर्क कर आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है, जिनकी शिनाख्त हो चुकी है। घटना स्थल पर भी आवश्यक राहत कार्य निरंतर चल रहे हैं।




Leave a Reply