-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
राष्ट्रपति ने श्री डोनाल्ड ट्रम्प को अमेरिका का राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी
राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी ने श्री डोनाल्ड ट्रम्प को अमेरिका का राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी है। अमेरिका का राष्ट्रपति का चुने जाने पर श्री डोनाल्ड ट्रम्प को भेजे अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका का 45वां राष्ट्रपति चुने जाने पर मैं आपको हार्दिक बधाई देता हूं।
आपकी जीत उस व्यक्तिगत वीरता की भावना की जीत है जिसने सदैव अमेरिकी राष्ट्रीय पहचान को परिभाषित किया है। यह जीत जनता की शक्ति का एक उत्सव है जो भारत और अमेरिका जैसे लोकतंत्र को पोषित करता है।
भारत और अमेरिका लोकतंत्र और बहुलवाद के आम मूल्यों को साझा करते हैं और लोगों के बीच मजबूत संबंध दोनों देशों को आपस में जोड़ते हैं। हमारे रणनीतिक और आर्थिक हित निरंतर बढ़ रहें हैं। हमारी चुनौतियां भी एक जैसी हैं। दोनों देशों के मध्य संबंधों के निर्माण की व्यापक संभावनाएं हैं। मुझे आशा है कि आपकी प्रेसीडेंसी में भारत-अमेरिका के लिए एक नए युग की शुरूआत होगी। आप अपनी जिम्मेदारियों को लेने के लिए तैयार हैं। मैं आपके कार्य में सफलता और आपकी भलाई के लिए शुभकामनाएं देता हूं।




Leave a Reply