1000-500 के नोट खापने ज्वेलरी शो रूम पर भीड़, 100 के नोट निकालने एटीएम पर लाइन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैसे ही रात करीब साढ़े आठ बजे देश की जनता के नाम संबोधन को समाप्त किया वैसे ही देशभर में एटीएम और ज्वेलर्स की दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वजह थी मोदी द्वारा संबोधन के माध्यम से भारतीय मुद्रा के चलन में आने वाले 1000-500 के नोटों का मंगलवार की रात से गैर कानूनी घोषित कर बंद किया जाना। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीएम के इस फैसले को ऐतिहासिक और क्रांतिकारी कदम बताया है।

मोदी की घोषणा का असर मंगलवार की मध्य रात तक ऐसा दिखाई दिया कि ज्वेलर्स के शो रूम जो नौ बजे तक बंद हो जाते थे वे धनतेरस के त्योहार के दिन जैसे आधी रात तक खुले रहे। कुछ ग्राहक थैलों और बैग में 1000-500 के नोट भरकर शो रूम पहंुचे। सूटबूट में ही नहीं खादी के कपड़ों में भी लोग इन रुपयों को लेकर पहुंचे और जितना सोना कभी खरीदा नहीं था, आज उससे भी कहीं ज्यादा सोना खरीद लिया।

केश डिपोजिट मशीनों पर भी थैले, बैग और नोटों की संख्या के मुताबिक अन्य वस्तुओं में 1000-500 रुपए के नोट लेकर लोग पहुंचने लगे। ऐसी मशीनें शहर में चंद ही स्थानों पर लगी थीं लेकिन वहां भी लोग तलाशते-तलाशते पहंुच गए। बड़ी संख्या में ऐसे नोट मशीन में डाले जाने से करीब एक घंटे में ही शहर की ज्यादातार केश डिपॉजिट मशीनों ने रुपए लेना ही बंद कर दिया क्योंकि नोट मशीनों के गले तक भर गए थे।

एटीएम पर लाइन
एटीएम मशीनों पर तो रुपए निकालने वालों की संख्या इतनी ज्यादा थी कि कई मीटर लंबंी लाइन लगी थी। खास बात यह रही कि लोग मंगलवार की रात 400 से ज्यादा रुपए की निकास से अधिक रकम एटीएम मशीन में नहीं डाल रहे थे। एक-एक ग्राहक चार से छह बार तक ट्रांजेक्शन कर रहा था। इससे मशीन में सीमित संख्या में रहने वाले 100 रुपए नोट भी एक से डेढ़ घंटे में ही खत्म हो गए। 1000 या 500 रुपए के नोट निकालने की किसी ने कोशिश तक नहीं की।

बैंक में जमा कराए जा सकेंगे
गैर कानूनी घोषित की गई 1000-500 रुपए की भारतीय मुद्रा को बैंक में जमा करने का मौका भी दिया जा रहा है जिसके मुताबिक 10 नवंबर से 30 दिसंबर के बीच इन नोटों को जमा किया जा सकता है। बैंक या डाकघर में ये नोट जमा किए जा सकते हैं लेकिन इसके लिए पहचान पत्र भी अनिवार्यता भी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today