किसान की जिंदगी में प्रसन्नता लाना प्रमुख ध्येय-मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि किसानों की जिंदगी में प्रसन्नता लाना राज्य सरकार का प्रमुख ध्येय है। इसके लिए राज्य सरकार ने हर आवश्यक कदम उठाया है। इस कड़ी में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों को विभिन्न तरह से हुई कृषि की क्षति की भरपाई करने वाली महत्वपूर्ण योजना है।

मुख्यमंत्री चौहान ने दतिया में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ फसल के दौरान किए गए फसल बीमा की क्लेम राशि के रूप में 9 करोड़ 39 लाख की राशि के प्रमाण-पत्र किसानों को वितरित किए। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में वर्ष 2022 तक हर जरूरतमंद को मकान मिल जायेगा। इसके लिए डेढ़ लाख तक की आर्थिक मदद दी जायेगी। प्रदेश में सायकल रिक्शा चालकों को ई-रिक्शा प्रदान की जायेगी। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए जहाँ अनेक कदम उठाये गये हैं वहीं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना युवाओं को सफल उद्यमी बनाने में मददगार होगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि आगामी 4 दिसंबर को भोपाल में गरीब कल्याण मेला लगाया जायेगा। पूरे देश में इसी वर्ष खरीफ फसल से प्रारंभ की गई इस योजना में खरीफ फसल के दौरान अकेले दतिया जिले में 39 हजार 578 किसानों की 60 हजार 621 हेक्टेयर फसलों का बीमा किया गया था। इसमें 171 करोड़ 37 लाख रुपए की बीमा राशि और 3 करोड़ 42 लाख रुपए की प्रीमियम राशि है। खरीफ फसल के दौरान दतिया जिले में अति वर्षा होने से उड़द और तिल की फसल को नुकसान हुआ था। तत्काल ही बीमा कंपनी को क्लेम भेजा गया और बीमा कंपनी ने 16 हजार 256 किसानों को लगभग 40 करोड़ रुपए की राशि बीमा के रूप में मंजूर की। प्रथम किश्त के रूप में 25 प्रतिशत राशि 9 करोड़ 39 लाख सीधे किसानों के खातों में बीमा कंपनी द्वारा जमा कराई गई। शेष 75 प्रतिशत राशि भी फसल कटाई प्रयोग के बाद अंतिम किश्त के रूप में किसानों को भुगतान कर दी जायेगी।

जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मध्य प्रदेश की धरती से दस्युओं का सफाया हो चुका है। किसानों के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने बिना ब्याज के ऋण की व्यवस्था की। प्रदेश में सिंचाई रकबे का तेजी से विस्तार हुआ।जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में दतिया जिले के सभी पात्र किसानों को योजना का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो, इसके लिए गाँव-गाँव में किसानों से संपर्क स्थापित कर फसल बीमा कराया गया। कार्यक्रम में नगरीय विकास और आवास एवं दतिया जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती माया सिंह, विधायक और अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today