-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
कार्यसमिति की बैठक में दिग्गजों न होने पर भी रणनीति, अनुशासन को लेकर बीजेपी का उदाहरण
प्रदेश कांग्रेस की कार्यसमिति की बैठक के कारण आज राजनीतिक गरमी छायी रही। हालांकि बैठक में दिग्गजों की अनुपस्थिति के कारण कार्यकर्ता मायूस रहे। न कमलनाथ आए, न सिंधिया और न ही दिग्विजय सिंह कार्यसमिति की बैठक के लिए पहुंचे। इसके साथ ही मुरैना दौरे के दौरान सिंधिया के साथ युवक कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा अभद्रता की घटना से राजनीतिक गरमी और बढ़ गए।
प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के दौरान सज्जन सिंह वर्मा ने जब सिंधिया के साथ मुरैना में काले झंडे और जूते फेंकने की घटना पर कहा कि कार्यकर्ताओं का पूरा हिसाब रखना चाहिए और घर के दरवाजे और कार की खिड़कियों को हमेशा खोलकर रखना चाहिए।
कार्यसमिति की बैठक में जनसंवाद अभियान कार्यक्रम 1 नवंबर से शुरू करेंगे और 90 दिन यह संवाद प्रोग्राम चलेगा। इसके साथ ही पहले चरण में 25 फीसदी काम तुरंत करें। कार्यक्रम में पार्टी संगठन ने एक वृहद जनसंवाद अभियान के माध्यम से राज्य की भाजपा शासित सरकार के खिलाफ और भी अधिक आक्रामक होने का निर्णय लिया है। पार्टी ने इसी माह अक्टूबर से 31 दिसम्बर-16 तक 90 दिवसीय जनसंवाद अभियान के पहले चरण में संगठनात्मक कार्ययोजनाओं के माध्यम से राज्य की 25 फीसदी आबादी से रूबरू होने का भी महत्वपूर्ण फैसला लिया है। जनसंवाद के माध्यम से कांग्रेसजन जनता के बीच जाकर जिला एवं ब्लाक स्तर पर उनकी समस्याओं से न केवल रूबरू होंगे, बल्कि राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों, वायदा खिलाफी, महंगाई, पेट्रोल-डीजल के दामों में हो रही बेतहाशा वृद्धि, व्यापमं महाघोटाला, धार्मिक आस्थाओं के नाम पर सिंहस्थ महापर्व में किया गया हजारों करोड; रूपयों का भ्रष्टाचार, बिजली बिलों में बढ;ोत्तरी, किसानों के साथ हो रही वायदा खिलाफी, उनके द्वारा निरंतर की जा रहीं आत्महत्याओं का अंतहीन जारी सिलसिला, उन्हें मुआवजा व राहत राशि का वितरण नहीं होना, बिगडती कानून-व्यवस्था, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, अवैध उत्खनन, जन-धन योजनाओं का भ्रामक प्रचार, पोषण आहार व कुपोषण को लेकर जारी योजनाओं में अरबों रूपयों का भ्रष्टाचार, इससे हुईं लाखों बच्चों की मौतें, बीपीएल कार्डधारियों को राशन वितरण में आ रही परेशानियों, मुनाफाखोरी, कालाबाजारी, विधवा-निराश्रित पंेशन योजना में हो रहे भ्रष्टाचार, निर्वाचित सरकार होते हुए भी एक अपंजीकृत संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का उस पर बढ;ता दबाव, प्रदेश की सड;कों और नवनिर्मित बांधों का बारिश के दौरान ध्वस्त हो जाना और विभिन्न क्षेत्रों में भाजपा सरकार की विफलता व व्याप्त भ्रष्टाचार आदि समस्याओं से आमजनों को प्रामाणिक तौर पर अवगत कराया जायेगा।
मैदानी स्तर पर संगठन की मजबूती हेतु जिला/शहर, ब्लाक कांग्रेस कमेटियों द्वारा विगत कई महीनों से बूथ कमेटियों, सेक्टर कमेटियों में सदस्यता अभियान वृहत् पैमाने पर किया जा रहा है। पार्टी ने सभी अधीनस्थ ईकाईयों को उक्त उल्लेखित जनसंवाद अभियान और निर्धारित तिमाही संगठनात्मक कार्ययोजना में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक रूप से निर्देशित किया है।
कार्य समिति की बैठक का प्रारंभ राष्ट्रीय नेताओं के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। वंदे मात्रम के पश्चात् उरी के आतंकी हमलों में शहीद जवानों, विदिशा बस हादसे में हुई असामायिक मौतों और समूचे प्रदेश में आत्महत्या करने वाले किसानों का स्मरण करते हुए दो मिनिट का मौन भी रखा गया। तत्पश्चात् मंचासीन नेताओं का स्वागत और प्रारंभ उद्बोधन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अरूण यादव ने दिया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अरूण यादव की अध्यक्षता में संपन्न कार्यसमिति की बैठक को अभा कांग्रेस कमेटी के महामंत्री (प्रदेश प्रभारी) मोहन प्रकाश, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ नेता महेश जोशी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष व विधायक अजयसिंह, उपनेता प्रतिपक्ष बाला बच्चन ने भी संबोधित किया। आज संपन्न् कार्यसमिति की इस महत्वपूर्ण बैठक में विभिन्न् 11 महत्वपूर्ण समसामायिक प्रस्तावों को पारित किया गया।




Leave a Reply