-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
उरी में आतंकी हमला, 17 जवान शहीद, 19 आतंकी मारे गए
सीमा पार आतंकियों ने आज उरी में हमला किया जिसमें 17 जवान शहीद हो गए। घटना के बाद गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आपात बैठक बुलाई। आतंकी हमले के जवाब में सेना ने मुठभेड़ कर 19 आतंकियों को मार गिराया। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू एवं कश्मीर में मौजूदा स्थिति में , अपना अमेरिका और रूस का दौरा स्थगित कर दिया।
आंतकियों ने उत्तरी कश्मीर के उरी में स्थित सेना के बटालियन मुख्यालय पर रविवार सुबह 4 बजे हमला किया था। एनकाउंटर के दौरान सेना के 17 जवान शहीद हो गए. वहीं सेना के जवानों ने 19 आतंकियों को मार गिराया है. सेना अध्यक्ष दलबीर सिंह सुहाग उरी पहुंच.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर हमले की निंदा की. उन्होंने कहा कि मैं देश को आश्वासन देना चाहता हूं कि हमले के पीछे दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. हमले में शहीद हुए जवानों को हम सैल्यूट करते हैं. राष्ट्र के लिए की गई उनकी सेवा हमेशा याद की जाएगी.
गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भी उच्च स्तरीय बैठक बुलाई. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, गृह सचिव राजीव महर्षि, डीजी सीआरपीएफ दुर्गा दास, आईबी चीफ दिनेश्वर शर्मा, रक्षा सचिव जी मोहन कुमार और डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह बैठक में मौजूद रहे।




Leave a Reply