-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
पंडित जवाहर लाल नेहरू सरकार द्वारा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के परिवार की जासूसी
पंडित जवाहर लाल नेहरू सरकार द्वारा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के परिवार की जासूसी कराने की मीडिया की खबरों के बाद कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच वाक्-युद्ध शुरू हो गया है।
भाजपा नेता और केन्द्र मंत्री निर्मला सीतारमण ने नेताजी सुभाषचन्द्र बोस के परिवार की तत्कालीन जवाहर लाल नेहरू सरकार द्वारा कथित रूप से जासूसी से जुडी खबरों पर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगया की जासूसी कांग्रेस के डी एन ए में है।
वहीं कांग्रेस ने इन खबरों को आधारहीन करार दिया है। पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने आरोप लगाया कि एन डी ए सरकार कुछ गोपनीय दस्तावेजों से जुडी आधी जानकारी लीक कर देश में प्रमुख व्यक्तियों की छवि धूमिल करना चाहती है।
एक अंग्रेजी दैनिक की खबरों के मुताबिक खुफिया विभाग ने नेताजी के परिवारों के सदस्यों की लगभग दो दशकों तक जासूसी की थी और इस दौरान अधिकांश समय पंडित जवाहर लाल नेहरू देश के प्रधानमंत्री थे।




Leave a Reply