-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
रियो पैरालिम्पिक्स, 2016 के उद्घाटन समारोह में प्रतिभागिता के लिए भारतीय दल तैयार
ऐसी कुछ मीडिया रिपोर्ट पर मंत्रालय का ध्यान खिंचा है कि अंतर्राष्ट्रीय पैरालिम्पिक समिति (आईपीसी) ने भारतीय दल के किट को लेकर गंभीर मुद्दे उठाये हैं जिससे रियो पैरालिम्पिक्स, 2016 के उद्घाटन समारोह में उनकी प्रतिभागिता को लेकर संशय पैदा हो सकता है।
रियो में भारतीय दल के शेफ-डी-मिशन ने जानकारी दी कि ऐसे बड़े कार्यक्रमों में प्रतिभागी देशों की वर्दी/किट की नियमित जांच की जाती है। पैरालिम्पिक्स 2016 के मामले में भी ऐसा ही किया गया।
जांच के बाद आईपीसी ने भारत के साथ ही कई अन्य देशों को भी कुछ सुझाव दिये। भारतीय दल के समारोह की किट के संदर्भ में उठाये गये मुद्दों का समाधान कर लिया गया है। आईपीसी द्वारा अनुमोदित आवश्यक सुधार कर लिये गये हैं। शेफ-डी-मिशन ने बताया कि आज शाम को होने वाले उद्घाटन समारोह में पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लेने के लिए भारतीय दल तैयार है।




Leave a Reply