Category Archives: व्यापार

Transporters का स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से इनकार, Tramsport Secretary के सामने रखी बात

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस एआईएमटीसी ने मध्य प्रदेश राज्य परिवहन उपक्रम की स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से साफ इनकार कर दिया है। इस तरह के प्रस्ताव का विरोध करते हुए ट्रांसपोर्ट्स ने बुधवार को एमपी के परिवहन सचिव मनीष सिंह से मुलाकात कर अपनी बात रखी और कहा कि इससे न केवल ट्रांसपोर्ट्स को नुकसान होगा बल्कि सरकार को भी जीएसटी में हानि होगी। पढ़िये रिपोर्ट।

US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव

अमेरिकी-भारत ट्रेड डील को लेकर देशभर में आंदोलन करने का ऐलान कर चुकी कांग्रेस का कार्यक्रम भोपाल में किसान महाचौपाल के रूप में मंगलवार को हुआ जिसमें राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर बरसे। कहा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की धमकियों के कारण मोदी दबाव में हैं और अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी डील को रद्द करने की हिम्मत नहीं कर पा रहे हैं। पढ़िये राहुल गांधी ने भोपाल में जिन मुद्दों पर अपनी बात रखी, उनके कुछ अंश।

अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन

अमेरिका के साथ भारत की ट्रेड डील से किसानों पर विपरीत असर पड़ेगा जिसके खिलाफ किसान संगठनों के साथ कांग्रेस किसान सम्मेलन कर आंदोलन की तैयारी शुरू करने जा रही है। किसान सम्मेलनों की शुरूआत भोपाल से होने जा रही है जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी उपस्थित रहेंगे। पढ़िये रिपोर्ट।

Madhya Pradesh की बिजली कंपनी के Smart Meter लगे, मगर उपभोक्ता अब ऐसे हो रहे परेशान

मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र की बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाने में इतनी जल्दबाजी की कि अब उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली कंपनी ने जो दावे किए थे वे खोखले साबित हो रहे हैं। स्मार्ट मीटर जिस कंपनी के लगाए गए हैं, उनसे कुछ कंपनी के मीटर तो सिरदर्द बन गए हैं। करीब 13 हजार उपभोक्ता स्मार्ट मीटर लगने के बाद परेशान हैं। पढ़िये रिपोर्ट।

आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार की बुधवार को जिस विमान दुर्घटना में मौत हुई उसे मध्य प्रदेश की वह महिला पायलट संभवी पाठक उड़ा रही थी जिसके प्लेन में बॉलीवु़ड के अभिनेता आमिर खान, सलमान खान भी बैठ चुके हैं। हादसे में न केवल अजीत पवार की मौत हुई है बल्कि पायलट संभवी पाठक सहित सुरक्षाकर्मियों की भी मौत हो गई है। संभवी पाठक की दादी मीरा पाठक सहित उनके परिवार को सुबह विश्वास ही नहीं हुआ कि संभवी यानी उनकी चीनी विमान हादसे में नहीं बची हैं। पढ़िये रिपोर्ट।

किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व क्विज का प्रथम चरण 15 मार्च तक

किसानों के कल्याण, स्वाभिमान और समृद्धि के लिए संचालित योजनाओं को जन जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश के संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास एवं किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा एक अभिनव और ऐतिहासिक पहल की है। वर्ष 2026 को किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व के रूप में मनाते हुए लोक और जनजातीय कलाओं के बहुरंगी उत्सव के साथ एक विशाल राज्य स्तरीय इनामी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का प्रथम चरण 15 मार्च तक चलेगा। प्रतियोगिता के विजेताओं को लगभग 6.50 करोड राशि के ट्रैक्टर, बुलेट मोटरसाइकिल, ई स्कूटर एवं अन्य आकर्षक पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे। पढ़िए रिपोर्ट।

MP में नेताओं की शामत आई, Minister के बाद Mayor नेम प्लेट पर कालिख पोती गई, गौ हत्या मामले में हनुमान चालीसा पाठ

मध्य प्रदेश में अब नेताओं की शामत आ गई है। सत्ताधारी दल भाजपा के मंत्री विजय शाह के बंगले पर कांग्रेस नेताओं के कालिख पोते जाने की घटना के बाद अब राजधानी भोपाल की महापौर के बंगले पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं के हंगामा की घटना हुई जिन्होंने नेम प्लेट पर कालिख पोती और गौ हत्या मामले में महापौर की सदबुद्धि के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया। पढ़िये रिपोर्ट।

जल जीवन मिशन के कामों में कमीशनखोरी, साढ़े तीन फीसदी Bribe

सरकार सब ग्रामीणों को नल से पानी पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन से काम करा रही है मगर सरकारी विभाग इसमें भी साढ़े तीन फीसदी की कमीशनखोरी खुलेआम कर रहे हैं। सागर में इसी काम को कर रहे एक ठेकेदार से कार्यपालन यंत्री ने साढ़े तीन फीसदी कमीशन मांगा और पहली किश्त अपने ड्राइवर के माध्यम से डेढ़ लाख रुपए ले रहा था तभी लोकायुक्त पुलिस ने धरदबोचा। पढ़िये रिपोर्ट।

PMKVY में MP में 7 साल में 23 करोड़ का घोटाला, उमंग सिंगार ने CAG की रिपोर्ट के आधार पर लगाया आरोप

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना यानी पीएमकेवीवाय में युवाओं को प्रशिक्षित करने के नाम पर 9200 करोड़ के घोटाले की आशंका जताई जा रही है जिसमें से मध्य प्रदेश में पौने पांच लाख युवाओं पर भारी खर्च दिखाकर 23 करोड़ के घोटाले की बात सामने आई है। यह आंकड़े विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने जरूर बताए हैं लेकिन उनका आधार सीएजी की रिपोर्ट बताई जा रही है। पढ़िये रिपोर्ट।

दो साल में INDIA मेट्रो ट्रेन की लंबाई में USA को पीछे छोड़ेगा, BHOPAL METRO ट्रेक पर दौड़ना शुरू

मध्य प्रदेश में इंदौर के बाद भोपाल में भी मेट्रो ट्रेन की शुरुआत हो गई है। शनिवार को भोपाल मेट्रो के सात किलोमीटर के सफर की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मेट्रो ट्रेन की शुरुआत से भोपाल के विकास को पंख लगेंगे। केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर ने कहा कि आने वाले दो साल में भारत मेट्रो ट्रेन की लंबाई में अमेरिका को भी पीछे छोड़ देगा। पढ़िये रिपोर्ट।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today