Category Archives: ज्ञान-विज्ञान

विश्वविद्यालय क्षेत्रीय संसाधनों और परिवेश की संभावनाओं को पहचाने : राज्यपाल

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि विश्वविद्यालय की व्यवस्थाओं में उच्च गुणवत्ता को लक्ष्य बनाए। लक्ष्य और प्राप्ति के प्रयासों के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति में विश्वविद्यालयों को पर्याप्त स्वायत्ता दी गई है। जरूरी है कि कुलगुरू अपनी क्षमताओं, विश्वविद्यालय के संसाधनों और आस-पास के परिवेश के अनुसार विकास की संभावनाओं की पहचान करें।

40 साल बाद यूका का जहरीला कचरा फैक्ट्री परिसर से हटना शुरू, ग्रीन कॉरीडोर बनाकर पीथमपुर जा रहा

40 साल पहले जिस यूनियन कार्बाइड की जहरीली गैस मिक ने हजारों लोगों की जान ली थी और उसके प्रभाव का असर आज तक शहर के पीड़ित झेल रहे हैं, उस फैक्ट्री की जमीन में दबे रासायनिक कचरे को आखिरकार पीथमपुर औद्योगिक नगर में लेकर निष्पादित किया जा रहा है। 250 किलोमीटर का ग्रीन कॉरीडोर बनाकर ट्रकों व डंपर में भरकर पीथमपुर ले जाने की शुरुआत रविवार की रात से शुरू की गई। पढ़िये रिपोर्ट।

केन-बेतवा लिंक परियोजना अटल जी के विजन का है परिणाम: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केन-बेतवा लिंक परियोजना की आधारशिला रखते हुए कहा कि मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य है जहां नदियों को जोड़ने का अभियान शुरू हुआ है। आने वाले सालों में मप्र देश की टॉप इकोनामी में से एक होगा। केन-बेतवा लिंक परियोजना को उन्होंने अटलबिहारी बाजपेयी के विजन का परिणाम है। उनकी जयंती सुशासन और सुप्रेरणा का दिन है। पढ़िये रिपोर्ट।

पुलिस आयुक्त के नाम से सायबर क्रिमिनल्स ने की ठगी, छह सदस्यीय गिरोह का पर्दाफाश

भोपाल के पुलिस आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्रा की सायबर ठगों ने उनकी तस्वीर के साथ फर्जी आईडी बनाकर लोगों को ठगा जिसके अब तक छह सदस्यों की गिरफ्तारी हो चुकी है। यह गिरोह भोपाल पुलिस कमिश्नर के नाम किसी को फर्जी सिम देकर ठगता तो कभी मैसेंजर के माध्यम से सस्ते दामों में फर्नीचर देने के नाम पर ठगता था। पढ़िये रिपोर्ट।

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ द्वारा ग्वालियर में देश के पहले जियो साइंस म्यूजियम का उदघाटन

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने ग्वालियर में देश के पहले जियो साइंस म्यूजियम (भू-विज्ञान संग्रहालय) का रविवार को उदघाटन किया। ग्वालियर के ऐतिहासिक महाराज बाड़ा पर हैरीटेज बिल्डिंग विक्टोरिया मार्केट में स्थापित अत्याधुनिक जियो साइंस म्यूजियम के उदघाटन अवसर पर मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केन्द्रीय संचार व पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केन्द्रीय कोयला व खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे, विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, ग्वालियर जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट एवं सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह भी मौजूद थे।

कैंब्रिज विश्वविद्यालय में MP पुलिस के अधिकारियों का MCTP प्रशिक्षण

मध्य प्रदेश पुलिस के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों का “मिड कैरियर ट्रेनिंग प्रोग्राम” (MCTP) कैंब्रिज विश्वविद्यालय में प्रशिक्षण चल रहा है। इसमें राज्य पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों को मौका मिला है जिनकी राज्य पुलिस में सेवा को 12 साल या इससे ज्यादा सर्विस हो चुकी है। पढ़िये रिपोर्ट।

CM डॉ. यादव ने म्यूनिख में फ्रेंड्स ऑफ MP से किया आत्मीय संवाद

जर्मनी के म्यूनिख शहर में गुरुवार रात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतवंशियों एवं प्रवासी समुदाय “फ्रेंड्स ऑफ एमपी” के साथ एक अनूठा संवाद किया। भाषणों और औपचारिकताओं को पीछे छोड़ते हुए, उन्होंने सहज, दोस्ताना और सारगर्भित चर्चा कर उन्होंने सभी को भारत की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं से जोड़ा। भारतीय संस्कृति के अनुरूप प्रारंभ हुए कार्यक्रम में प्रत्येक भारतवंशी को देशभक्ति और देशप्रेम से सराबोर कर दिया।

गीता को आचरण और व्यवहार में धारण कर सन्मार्ग पर चलकर पा सकते हैं सफलता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भगवान श्रीकृष्ण का मध्यप्रदेश की धरती उज्जैन पधार कर आचार्य सांदीपनि जी से शिक्षा प्राप्त करना सनातन संस्कृति की अद्वितीय घटना है। महाभारत जैसे भीषण युद्ध के बीच शास्त्र सम्मत मार्ग दिखाते हुए कर्मवाद की शिक्षा देने का उनका प्रयास और विश्व को श्रीमद् भगवद गीता की देन अद्वितीय है। शास्त्र के रूप में स्थापित भगवद गीता विद्वतजन, ऋषि मुनि से लेकर जन-सामान्य तक के मन में जिज्ञासा भी उत्पन्न करती है और समाधान भी प्रदान करती है। गीता को आचरण और व्यवहार में धारण कर मानव, अपने जीवन को कर्मवाद से जोड़कर सद्मार्ग का अनुसरण करते हुए सफलताएं प्राप्त कर सकता है।

इस वर्ष गीता जयंती पर इस्कॉन के साथ मिलकर स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा भगवद गीता पर केंद्रित प्रतियोगिता कराने का निर्णय लिया गया है। गीता के श्लोकों का वाचन, अध्ययन-मनन और भगवद गीता में लोगों की रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से यह अकादमिक अभियान चलाया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में इस प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की।

स्कूल शिक्षा विभाग और विक्रमादित्य शोध पीठ द्वारा इस्कॉन के सहयोग से होगी प्रतियोगिता

उल्लेखनीय है कि भगवद गीता आधारित मूल्य शिक्षा प्रतियोगिता, स्कूल शिक्षा विभाग और संस्कृति विभाग के विक्रमादित्य शोधपीठ द्वारा इस्कॉन के सहयोग से आयोजित की जा रही है। इसका उद्देश्य छात्रों में स्थायी नैतिक मूल्यों का संचार करना, चरित्र निर्माण को प्रेरित करना और आज के युवाओं में व्याप्त विभिन्न व्यसनों के खतरों के बारे में जागरूकता फैलाना है।

जिला स्तर पर 26 से 29 नवंबर तक होंगी प्रतियोगिताएं

जिला स्तरीय प्रतियोगिता के अंतर्गत कक्षा-9 से 12 तक के छात्रों के लिए ऑनलाइन क्विज-प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रत्येक कक्षा की प्रतियोगिता के लिये पृथक-पृथक दिवस निर्धारित किये गये हैं, जिसमें 26 नवंबर को कक्षा -9वीं, 27 नवंबर को कक्षा-10वीं, 28 नवंबर को कक्षा-11वीं और 29 नवंबर को कक्षा-12वीं के छात्रों के लिये क्विज प्रतियोगिता होगी। सभी परीक्षाएं स्कूल में दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक आयोजित की जाएंगी। भागीदारी के लिये लिंक 19 नवंबर तक उपलब्ध करवाई जायेगी। प्रत्येक जिले में कक्षा के शीर्ष प्रदर्शन करने वाले छात्र राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 10 दिसंबर 2024 को उज्जैन में गीता महोत्सव के दौरान शामिल होंगे।

राज्य स्तरीय विजेताओं को मुख्यमंत्री द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। यह मूल्य शिक्षा प्रतियोगिता छात्रों के शैक्षिक पाठ्यक्रम को आवश्यक नैतिक मूल्यों जैसे सत्यनिष्ठा, सहानुभूति, सम्मान और उत्तरदायित्व से समृद्ध बनाने के लिए डिजाइन की गई है। साथ ही उन्हें व्यसनों के हानिकारक प्रभावों के प्रति जागरूक करना और जिम्मेदार एवं नैतिक रूप से भविष्य के जागरूक नागरिकों के रूप में उनके व्यक्तित्व के विकास का प्रयास भी इस पहल का लक्ष्य है।

मैक्सिको, उरुग्वे, वेनेज़ुएला से बौद्ध विद्वान पहुंचे सांची विश्वविद्यालय

उत्तरी अमेरिकी देश मैक्सिको से आए बौद्ध विद्वानों ने साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय का दौरा किया। दल के अगुवा और मैक्सिको में पहला बौद्ध विहार शुरु करने वाले नंदीसेना समेत पूरे दल का स्वागत कुलगुरु प्रो. वैद्यनाथ लाभ ने किया। मैक्सिको, वेनेज़ुएला और उरुग्वे के इस दल ने बताया कि 25 वर्ष पहले नंदीसेना जी ने मैक्सिको में पहला बौद्ध विहार स्थापित किया था। दूसरी बौद्ध पद्धति के अनुयायी चाहे तो वे मैक्सिको में जमीन उपलब्ध करा सकते हैं। 

हरियाणा सरकार के निर्णय से मध्य प्रदेश के अतिथि विद्वानों की जागी आस

हरियाणा में भाजपा की नवनिर्वाचित सरकार ने उच्च शिक्षा विभाग में रिक्त पदों के विरुद्ध पिछले पांच वर्षों से काम कर रहे अतिथि विद्वान को उनके अनुभव एवं योग्यता अनुसार उन्ही पदों में स्थाई नियुक्ति देने को कैबिनेट से मंजूरी दे दी है। हरियाणा सरकार के इस फैसले से मध्य प्रदेश में काम कर रहे अतिथि विद्वानों को भी आस लगी है कि यहां भी सरकार उनके हितों को ध्यान में रखकर ऐसा ही कोई फैसला लेगी।

मध्य प्रदेश के अतिथि विद्वानों के महासंघ के अध्यक्ष डॉ. देवराज सिंह ने बयान जारी कर यह दावा किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने सरकार बनने पर अतिथि विद्वानों को नियमित पदों पर नियुक्ति देने का वादा किया था और उसे पूरा करने के लिए कैबिनेट में एक प्रस्ताव लाया गया। प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी भी दे दी है।
महासंघ की सीएम से मांग
अतिथि विद्वान महासंघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. आशीष पांडेय ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि मध्य प्रदेश सरकार भी हरियाणा की तरह निर्णय ले। अतिथि विद्वानों के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं विभागीय मंत्री इंदरसिंह परमार से महासंघ ने मांग की है कि हरियाणा सरकार की तरह मध्य प्रदेश में भी अतिथि विद्वानों को रिक्त पदों पर स्थायी नियुक्ति दी जाए।
महापंचायत में भी एमपी सरकार कर चुकी है घोषणा
विधानसभा चुनाव 2023 के पहले 11 सितंबर को मुख्यमंत्री निवास पर हुई महापंचायत में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं तत्कालीन उच्च शिक्षा मंत्री ने घोषणा की थी कि रिक्त पदों के विरुद्ध अतिथि विद्वानों को बाहर नही किया जाएगा। आज तक इस लाइन इस घोषणा को पूरा नहीं किया गया।
सोशल मीडिया पर अभियान शुरू
वहीं अतिथि विद्वान महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अविनाश मिश्रा एवं सचिव डॉ. दुर्गेश लसगरिया ने बताया कि पूरे प्रदेश के अतिथि विद्वानों को संघ ने अल्टीमेटम जारी कर दिया है। गूगल मीट से मीटिंग कर सभी अतिथि विद्वानों से प्रदेश सरकार से मांग करने के लिए रिक्त पदों के विरुद्ध वर्षों से कार्य करने वाले अतिथि विद्वानो को स्थाई/नियमित/समायोजन करने का सोशल मीडिया पर अभियान चलाने का फैसला किया है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today