Category Archives: धर्म व संस्कृति

मध्यप्रदेश की धरती पर चीता शावकों का स्वागत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क में मंगलवार को 2 चीता शावकों के आगमन पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश की धरती पर चीता शावकों का स्वागत है। मुझे यह जानकारी साझा करते हुए काफी खुशी हो रही है कि कूनो में फिर चीता शावकों की किलकारियाँ गूँजी हैं और मध्यप्रदेश की धरती पर चीतों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

नर्मदापुरम को भोपाल एवं इंदौर की तरह विकसित शहर बनाया जाएगा : मुख्यमंत्री

माँ नर्मदा की पावन भूमि पर आने के लिए देवता भी तरसते हैं। समूचा अंचल इंद्र की सभा की तरह लग रहा है। ऐसा आनंद देवलोक में ही संभव है। माँ नर्मदा का आशीर्वाद प्रदेश के साथ है। म.प्र. नदियों का मायका है। यहां से माँ नर्मदा एवं अन्य पवित्र नदियां निकलती हैं। मनुष्य एवं देवता भी यहां समय बिताने को अपना सौभाग्य समझते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में नर्मदा प्रकटोत्सव और नर्मदापुरम गौरव दिवस समारोह में संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में नर्मदापुरम जिले के विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जायेगी। नर्मदापुरम को इंदौर-भोपाल की तरह ही शहर बनाया जायेगा।

सिंहस्थ 2028 के स्थाई प्रकृति के कार्य 31 दिसंबर 2027 तक करें पूर्ण_डॉ.राजेश राजौरा

अपर मुख्य सचिव डॉ.राजेश राजौरा ने सिंहस्थ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि सिंहस्थ मेला क्षेत्र में स्थाई प्रकृति के निर्माण कार्यों की सभी साधु-संतों के साथ चर्चा कर कार्य योजना बनाई जाए। स्थाई संरचनाओं में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आश्रम, पार्किंग, धर्मशाला, भोजनशाला, प्रवचन हॉल, सीवरेज लाईन, रोड़ और वॉटर सप्लाई कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जाए। सिंहस्थ मेला क्षेत्र में नगर विकास योजना की कार्य योजना तैयार कर कार्य की शुरूआत जून 2025 से युद्ध स्तर पर की जाए।

जापान की बड़ी कम्पनियाँ म.प्र. में व्यापार करने को हुई तैयार : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मुझे खुशी है कि जापान की बड़ी कम्पनियाँ मध्यप्रदेश में आकर अपने व्यवसाय और व्यापार को और अधिक बढ़ाने के लिये तैयार हैं। मध्यप्रदेश की भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि यहाँ से उत्पादों को न केवल भारत में, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय बाजारों तक भी आसानी से पहुँचाया जा सकता है। इसका लाभ जापानी कंपनियों को तो मिलेगा ही साथ ही प्रदेश में औद्योगिक विकास को भी गति मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पैनासोनिक और ब्रिजस्टोन जैसी कम्पनियों सहित जापानी निवेशकों ने मध्यप्रदेश में निवेश के लिये सहमति जताई है।

17 राज्यों के नृत्यों के साथ विदेशी नृत्य प्रस्तुतियां

मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग के लिए जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी द्वारा गणतंत्र के 40वें लोकोत्सव ’लोकरंग’ का आयोजन 26 से 30 जनवरी तक रवीन्द्र भवन में किया गया है। समारोह पारम्परिक नृत्य, गायन-वादन, शिल्प और व्यंजन मेला संयोजित किया गया है। समारोह में करीब 300 से अधिक शास्त्रीय, लोक और जनजातीय पारम्परिक वाद्ययंत्रों को प्रदर्शित करती बहुवर्णी वाद्य प्रदर्शनी का भी संयोजन गया है। इस प्रदर्शनी में 24 से अधिक राज्य एवं 6 विदेशों के वाद्यों को प्रदर्शित किया गया है।

मुख्यमंत्री का जापान दौराः उद्योगपतियों को देंगे भोपाल जीआईएस का आमंत्रण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का मध्यप्रदेश को औद्योगिक हब बनाने का संकल्प आकार लेने लगा है। देश के महानगरों में उद्योगपतियों के साथ इंटरेक्शन, प्रदेश में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव और जर्मनी-यूके में निवेश की अपार सफलता के बाद अब मुख्यमंत्री डॉ. यादव का कारवां जापान की 4 दिवसीय यात्रा के लिये 27 जनवरी को रवाना होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव जापान के टोक्यो, ओसाका और कोबे जैसे प्रमुख शहरों में स्थानीय उद्योगपतियों से म.प्र. में निवेश के संबंध में संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का जापान दौरा मध्यप्रदेश से जापान के उद्योगपतियों और औद्योगिक संगठनों को निवेश अवसरों से अवगत कराएगा। मुख्यमंत्री डॉ यादव का प्रवास भारत-जापान संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

श्री महाकालेश्वर मन्दिर में 17 से 27 फरवरी तक महाशिवरात्रि पर्व मनेगा, शीघ्र दर्शन सुविधा नहीं होगी

श्री महाकालेश्वर मन्दिर में शिवनवरात्रि पर्व 17 फरवरी से 27 फरवरी 2025 तक मनाया जाएगा और महाशिवरात्रि पर्व 26 फरवरी रहेगा। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की बैठक में अध्यक्ष एवं कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने कहा कि श्री महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्था लगभग अंग्रेजी नववर्ष 2025 की तरह ही रहेगी। नए साल की तरह महाशिवरात्रि पर्व पर भी शीघ्र दर्शन सुविधा 250 रुपए में नहीं दी जाएगी। यानी शीघ्र दर्शन सुविधा बंद रहेगी।आगंतुक विशिष्ट/अतिविशिष्ट अतिथियों को नववर्ष की भांति शीघ्र दर्शन टिकिट से ही दर्शन की सुविधा रहेगी।

WHO से भोपाल मेडिकल कॉलेज की मिजल्स-रूबेला की लेबोरेटीज को मान्यता, 17 फरवरी को होगी समीक्षा

विश्व के सबसे खतरनाक संक्रमित मिजल्स-रूबेला बीमारी की जांच सुविधाओं में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज की लेबोरेटीज को विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी डब्ल्यूएचओ ने मान्यता दी है। डब्ल्यूएचओ ने इस संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को पत्र लिखकर 17 फरवरी को समीक्षा करने का लिखा है।

जमीन विवाद के मामले में परिवार ने आत्मदाह का किया प्रयास….कलेक्ट्रेट गेट पर अपनी गाड़ी फूंकी

भोपाल के कलेक्टर कार्यालय के भीतर प्रवेश द्वार पर जमीन विवाद को लेकर जनसुनवाई में पहुंचे बरखेड़ा नाथु के एक परिवार ने कथित रूप से सुनवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए आत्महत्या का प्रयास किया। परिवार के एक युवक ने अपनी चार पहिया गा़ड़ी में ही आग लगा दी। जब तक लोग समझ पाते, गाड़ी धू-धूकर जल गई। हमारी रिपोर्ट में देखें मामला जानें क्या था।

मध्य प्रदेश संत पुजारी संघ का..25वा स्थापना दिवस

मध्य प्रदेश संत पुजारी संघ का..25वा स्थापना दिवस कार्यक्रम हिन्दी भवन मे शंखनाद करने के पश्चात प्रारंभ हुआ. इस स्थापना दिवस कार्यक्रम का अयोजन मध्य प्रदेश संत पुजारी संघ के अध्यक्ष पंडित नरेंद्र दीक्षित के द्वारा किया जा रहा है.

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today