मध्य प्रदेश के आदिवासी क्षेत्रों में इन दिनों भगोरिया उत्सव की धूम मची है। पश्चिमी निमाड़, झाबुआ और आलीराजपुर में विशेष तौर पर आयोजन हो रहे हैं जिनमें रंगबिरंगे परिधानों में नवयुवतियां सज-धज कर मेले में पहुंच रही है। देखिये भगोरिया की वीडियो में झलकियां।
भगोरिया उत्सव होली के करीब एक सप्ताह पहले शुरू होता है जो होली तक चलता है। आदिवासी विशेष रूप से भील समुदाय के लोगों द्वारा यह आयोजन उत्सव के रूप में मनाया जाता है। मध्य प्रदेश के झाबुआ, आलीराजपुर, पश्चिमी निमाड़ में भगोरिया उत्सव की धूम रहती है जिसमें कई जगह मेले लगते हैं। इनमें युवक युवती मिलते हैं और विवाह के रिश्ते भी इस भगोरिया उत्सव में तय होते हैं। युवतियां रंगेबिरंगे परिधानों में सजधज कर दिखाई देती हैं। आधुनिकता की झलक इस भगोरिया उत्सव में दिखाई देने लगी है। फिल्मी दुनिया से प्रेरित कई युवतियां आजकल की हीरोइनों की तरह सजधज कर मेले में पहुंचती हैं। पश्चिमी निमाड़, झाबुआ और आलीराजपुर के मेलों में अधिकांश जगह युवतियां इस बार काले चश्मे के साथ अपना जलवा बिखरते हुए नजर आईं। वहीं, कई टोलियां मुखौटे पहनकर नाचते-गाते भी दिखाई दिए।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में 30 जनवरी 2026 को राजधानी के हृदय स्थल गुलाब गार्डन में पुष्प महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव में 5 हज़ार से अधिक गमले ओर 2 हज़ार से अधिक कट फ्ल - 17/01/2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि 2 और 3 दिसम्बर 1984 की दरमियानी रात भोपाल में मिथाइल आइसोसायनाइट (एमआईसी) गैस का रिसाव एक भीषण दुर्घटना थी। घटना में बड़ी संख्या में लोग हताहत हुए। करीब 40 - 17/01/2026
Leave a Reply