-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
72 घंटे की भूसमाधि के बाद पुरुषोत्तम महाराज बाहर आए, मीडिया से चर्चा में यह दावा किया
भोपाल में तीन दिन पहले 72 घंटे की भू-समाधि में गए पुरुष़ोत्तम महाराज आज सुबह समाधि से बाहर निकल आए। श्रद्धालुजनों की भीड़ के बीच पुरुषोत्तम महाराज ने मीडिया से चर्चा की जिसमें उन्होंने 72 घंटे के बीच देवी दर्शन और तीनों लोक के भ्रमण का दावा किया।
भोपाल के टीटीनगर क्षेत्र में पुरुषोत्तम महाराज ने तीन दिन पहले पुलिस और प्रशासन की भूसमाधि नहीं लेने की काफी कोशिशों के बाद भी अपने श्रद्धालुजनों की मौजूदगी में भू-समाधि ली थी। प्रशासन और पुलिस ने उन्हें काफी समझाइश दी थी लेकिन वे भू-समाधि लेने की अपनी बात पर अड़े रहे थे। आज 72 घंटे समाप्त होने के बाद सुबह जब वे बाहर निकले तो वे पूरी तरह से स्वस्थ दिखाई दिए। बाहर आने के कुछ देर बाद उन्होंने मीडिया से चर्चा में कई दावे किए। उन्होंने कहा कि भू-समाधि में उन्हें देवी दर्शन हुए और वे उन्हें अपने साथ रथ पर तीनों लोक के दर्शन कराने ले गईं। भू-समाधि से बाहर आने के बाद उन्हें यह आदेश दिया कि वे सभी लोगों को मांस-मदिरा से दूर रहकर सात्विक जीवन जीने और धर्म के प्रति आस्था रखें।




Leave a Reply