65 भारतीय मछुआरों को उनकी बारह नौकाओं सहित बंदी बना लिया।

पाकिस्तान की समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने आज गुजरात तट के पास करीब 65 भारतीय मछुआरों को उनकी बारह नौकाओं सहित बंदी बना लिया।  पाकिस्तान द्वारा इस वर्ष भारतीय मछुआरों को पकड़े जाने की यह चौथी घटना है।

नेशनल फि‍श फॉरम के सचिव के अनुसार अधिकतर मछुआरे गुजरात के पोरबंदर और ओखा बंदरगाह के हैं, और पांच दिन पहले समुद्र में मछली पकड़ने गए थे। सूत्रों के अनुसार 12 नौकाओं में से 11 नौकाएं पोरबंदर की और एक नौका ओखा की है। हाल के समय में पाकिस्‍तान के द्वारा भारतीय मछुआरों को हिरासत में लेने का यह सबसे बड़ा मामला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today