55 वर्ष से ज्यादा उम्र के कर्मचारियों को न बुलाया जाए: पटवारी

कांग्रेस कमेटी के मीडिया अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर भोपाल के कार्यालय खोले जाने को लेकर चेताया है। पटवारी ने कहा कि भोपाल रेड जोन में है। ऐसी स्थिति में भोपाल में कार्यालय खोलना उचित नहीं होगा।

मीडिया अध्यक्ष श्री पटवारी ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार की तर्ज पर मध्यप्रदेश में भी 55 वर्ष से ज्यादा उम्र के कर्मचारियों को ड्यूटी से मुक्त रखा जाए। श्री पटवारी ने कहा कि कोरोना संक्रमण का खतरा इस उम्र के लोगों को अधिक है। उन्होंने कहा कि इस उम्र के लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कम हो जाती है। ऐसे में कोरोना के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए 55 वर्ष से ज्यादा उम्र के कर्मचारियों को किसी भी हालत में कार्यालय न बुलाया जाए और न ही किसी प्रकार की ड्यूटी सौपी जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today