-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
50 लाख रिश्वत केस में आयकर कमिश्नर गिरफ्तार
आयकर विभाग के आयुक्त श्वेताभ सुमन को सीबीआई ने 50 लाख रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में शुक्रवार को गुवाहाटी से गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में एक बिचौलिए से रिश्वत की राशि भी बरामद की गई।गुवाहाटी में तैनात श्वेताभ सुमन ने मुखौटा कंपनी के एक मामले में एक कारोबारी के आयकर आकलन में उसके पक्ष में आदेश देने के लिए कथित तौर पर रिश्वत की मांग की थी। इधर, देहरादून में सुमन की कोठी को सीबीआई ने सील कर दिया। इसके अलावा कोठी से कुछ दस्तावेज भी कब्जे में ले लिए गए हैं। इसमें दून सीबीआई टीम ने राजपुर रोड पर मसूरी डायवर्जन के अलावा उनके गुवाहाटी, नोएडा, शिलांग, होजाई व जोरहत समेत कई ठिकानों पर भी छापेमारी की है।
देहरादून के आयकर कार्यालय में तैनाती के दौरान श्वेताभ सुमन कई आरोपों को लेकर चर्चित रहे। यहां उनके खिलाफ गड़बड़ी से जुड़े चार केसों में चार्जशीट दाखिल होने के बाद कोर्ट में ट्रायल चल रहा है। श्वेताभ सुमन के खिलाफ सीबीआई जांच और फाइलें चोरी के आरोप में दून की अलग-अलग अदालत में चार केस हैं। इसमें एक केस आय से अधिक संपत्ति का है। इस केस में ट्रायल लगभग अंतिम दौर में है। केंद्रीय जांच ब्यूरो के स्थानीय अधिवक्ताओं का कहना है कि जल्द इस केस में फैसला आने की उम्मीद है। जबकि एक केस विभागीय फाइल चोरी, दूसरा दस्तावेजों में गड़बड़ी और तीसरा लग्जरी कार से जुड़ा हुआ है। ये तीनों केस भी ट्रायल में चल रहे हैं। दून में श्वेताभ सुमन उप आयुक्त के पद पर तैनात रहे थे।
Posted in: Uncategorized, अन्य, देश
Tags: crime, dehli, delhi khabar, india, khabar desh, khabar sabki, Khabar utter pradesh ki, police




Leave a Reply