-
दुनिया
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
5 को मप्र के जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस करेगी मौन प्रदर्शन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के निर्देश पर भाजपा राज में बहन-बेटियों के साथ बढ़ रही दरिंदगी, दुष्कर्म गैंग रेप व हत्याओं की घटनाओं के विरोध में 5 अक्टूबर को मध्यप्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस मौन धरना-प्रदर्शन कर भाजपा सरकार के प्रति विरोध प्रदर्शित करेगी और इन घटनाआंे से जुड़े दोषियों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाये जाने की सरकार से मांग करेगी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि एक तरफ भाजपा “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ “ का बढ़-चढ़ कर नारा देती है, वहीं दूसरी तरफ भाजपा शासित राज्यों में ही आज बेटियां सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं। चाहे यूपी के हाथरस की घटना हो या मध्यप्रदेश के खरगोन, सतना, जबलपुर , खंडवा , सिवनी , कटनी या नरसिंहपुर की घटना हो , आज हमारी बहन-बेटियां सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं।
नाथ ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरफ चौपट हो चुकी है। अपराधी तत्व बहन-बेटियों के साथ दरिंदगी, बलात्कार, सामूहिक बलात्कार की घटनाओं को बेख़ौफ़ अंजाम दे रहे हैं।हमारी बहन-बेटियां न घर में न बाहर, न दिन मेें और न रात में, कभी भी सुरक्षित नहीं हैं। बेहद शर्मसार कर देने वाली बात है कि विपक्ष में बैठकर यही ज़िम्मेदार भाजपा नेता छोटी सी घटना पर भी खूब धरना-प्रदर्शन देते थे, खूब भाषण देते थे, मासूम बच्चियों को घरने पर साथ में बैठाकर विरोध प्रदर्शन करते थे, आज वो सब गायब हैं, मौन हैं ?
नाथ ने कहा कि भाजपा सरकार में बहन-बेटियों की सुरक्षा को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाये जा रहे हैं। पीड़ित परिवारों को न्याय नहीं मिल रहा है, थानों में पीड़िता और उसके परिवार की कोई सुनवाई नहीं हो रही है , यहां तक कि उनकी रिपार्ट तक दर्ज नहीं की जा रही है, उल्टा उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है , उन्हें मौत के घाट उतारा जा रहा है।मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार में अपराधियों के हौसले निरंतर बुलंद हो ते जा रहे हैं।
इन सभी घटनाओं के विरोध में, बहन-बेटियों की सुरक्षा व उन्हें न्याय दिलाने की माँग को लेकर नींद में सोई मप्र की शिवराज सरकार व उप्र की योगी सरकार को जगाने और दोषियों के विरूद्व कड़ी कार्यवाही करने की माँग को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पर कांग्रेसजन प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर 5 अक्टूबर, सोमवार को गांधी प्रतिमा- डाॅ. बाबा साहेब आम्बेडकर की प्रतिमा के समक्ष मौन धरना-प्रदर्शन देंगे।




Leave a Reply