41 जुआड़ी सात लाख 40 हजार 250 रूपये के साथ गिरफ्तार

जबलपुर पुलिस ने जुए की फड़ पर दांव लगा रहे जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई की और छापे में 41 जुआरियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से करीब साढ़े सात लाख रुपए और अवैध हथियार भी जप्त किए गए।

एसपी जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा ने जिले में अवैध रूप से चल रहे जुएं की फड़ पर छापामार कार्यवाही कर जुआंडि़यों को गिरफ्तार करने के निर्देश वरिष्ठ अधि‍कारियों और समस्त थाना प्रभारियों को दिए हैं। 7 नवम्बर की रात को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सोनू सोनकर निवासी भानतलैया अपने मकान में जुआ संचालित कर रहा है। सूचना से पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष टीमें गठित की गयी। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी करते हुये मुखबिर के बताये अनुसार सोनू सोनकर के मकान मे दबिश दी। दबिश के दौरान मकान के ऊपरी मंजिल के बंद कमरे में कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपयों की हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे थे। जिन्हें पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकडा। सभी जुआंडि़यों के कब्जे से पांच ताश की गड्डी, नगदी सात लाख 40 हजार 250 रुपये और 42 मोबाईल फोन जप्त किए गए हैं। सभी आरोपियों के विरूद्ध 3, 4 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
यह जुआ घर राजकुमार उर्फ बाबूनाटी सोनकर, गज्जू उर्फ गजेन्द्र सोनकर और सोनू उर्फ महेन्द्र सोनकर के संयुक्त स्वामित्व एवं संरक्षण में चलाना पाया गया। आरोपी सोनू उर्फ महेन्द्र सोनकर पिता राजकुमार उर्फ बाबूनाटी सोनकर उम्र 35 वर्ष निवासी भानतलैया थाना हनुमानताल की तलाशी लेने पर उसके पास एक देशी पिस्टल मय मैग्जीन, पांच जिन्दा कारतूस मिले, जिसे जप्त करते हुये आरोपी के विरुद्ध पृथक से धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट की कार्यवाही की गयी।
पूछताछ में आरोपी सोनू उर्फ महेन्द्र सोनकर ने बताया कि एक अलग कमरे में एक कार्बाइन गन एवं 12 बोर की बंदूक रखी हुई है। एक देशी रिवाल्वर साथी रजनीश वर्मा और अन्य कई हथियार अपने बडे भाई गज्जू उर्फ गजेन्द्र सोनकर के पास होना बताया। पुलिस टीम ने गज्जू उर्फ गजेन्द्र सोनकर को घेराबंदी कर पकडा। जिसके कब्जे से एक देशी पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस बरामद किए। सोनू सोनकर और गज्जू सोनकर की निशानदेही पर कमरे में रखे एक लोहे के बक्से से दो देशी 9 एम.एम. कार्बाईन, दो 12 बोर डबल बैर बंदूक, दो सपोर्टटिंग राईफल, दो पिस्टल, एक देशी रिवाल्वर, एक 4.5 एम.एम. रिवाल्वर, पांच एयर गन, 19 मैग्जीन और विभिन्न बोर के 1478 राउंड जप्त किये गए। गज्जू सोनकर और उसके पिता राजकुमार उर्फ बाबू नाटी सोनकर के सामूहिक कब्जे के मकान की तलाशी लेने पर घर में स्टील के दो फरसा, एक खडग, एक बका, एक छोटी कुल्हाड़ी और जंगली जानवर के दो सींग के टुकडे प्राप्त हुए जिसे विधि‍वत जप्त किया गया है। रजनीश वर्मा के घर पर दबिश दी गई तो वह मौके से फरार हो गया। जिसके घर की तलाशी लेने पर एक देशी रिवाल्वर तथा एक 1 कारतूस मिला।
सोनू उर्फ महेन्द्र सोनकर, गज्जू उर्फ गजेन्द्र सोनकर, राजकुमार उर्फ बाबू नाटी सोनकर और रजनीश वर्मा के विरूद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट एवं वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धारा 39, 51 के तहत कार्यवाही करते हुए हथियार कैसे और कहाँ से प्राप्त किए हैं, के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today