-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
404 गाँव में टीकाकरण अभियान
मिशन इंद्रधनुष के अंतर्गत 23 से 27 अप्रैल तक प्रदेश के 43 जिलों के 404 चिन्हित गाँव में टीकाकरण अभियान चलाया जायेगा। इसमें जीरो से दो वर्ष तक उम्र के 3300 बच्चों और 1200 गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण का लक्ष्य है। केन्द्र सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल मिशन इंद्रधनुष के तहत गाँव में टीकाकरण का यह कार्यक्रम अप्रैल के साथ मई और जून में भी 23 से 27 तारीख के मध्य होगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक श्री विश्वनाथन ने स्टेट टॉस्क फोर्स की बैठक में अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित जिलों के डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टॉफ आदि को अभियान के दौरान अवकाश नहीं लेने के निर्देश दिये हैं। श्री विश्वनाथन ने विश्व स्वास्थ्य संगठन और यूनिसेफ को 90 प्रतिशत लक्ष्य से अधिक प्राप्ति के लिये पीपीपी मॉडल विकसित करने को कहा हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दिसम्बर, 2018 तक 90 प्रतिशत से अधिक टीकाकरण का लक्ष्य है। समीक्षा बैठक में बताया गया कि लक्षित गाँव में से मंदसौर जिले के ग्राम झकरता और टीकमगढ़ जिले के ग्राम गणेशगंज खास में शत-प्रतिशत टीकाकरण हो चुका है। स्वास्थ्य विभाग ने इन गाँव को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से पुरस्कृत करने की अनुशंसा की है। राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. संतोष शुक्ला ने बताया कि टीकाकरण की निगरानी एसएस एप के माध्यम से शाम को बैठक में की जायेगी। सभी केन्द्रों तक कोल्ड चैन की व्यवस्था के साथ टीकों को पहुँचाया जा रहा है। मिशन संचालक ने इस अवसर पर नई टीकाकरण सारणी और आईईसी ब्यूरो भोपाल द्वारा तैयार प्रचार सामग्री जारी की है। उल्लेखनीय है कि केन्द्र शासन द्वारा ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत गांवों में टीकाकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। इसी अभियान में प्रदेश के 404 गाँव शामिल हैं। इसमें स्वास्थ्य विभाग के साथ अन्य विभागों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जा रही है।




Leave a Reply