बिहार विधानसभा चुनाव के पर्चे कल तक वापस लिए जा सकते हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए भरे गए पर्चे कल तक वापस लिए जा सकते हैं। पर्चों की जांच के दौरान कल चौबीस नामांकन पत्र रद्द किए गए। अभी छह सौ पांच उम्मीदवार मैदान में हैं। पहले चरण में विधानसभा की 49सीटों के लिए बारह अक्तूबर को मतदान होगा।

इस बीच बिहार चुनाव के लिए शिवसेना ने अपने 37 उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। अमरेन्‍द्र चौधरी को अली नगर विधानसभा क्षेत्र से उम्‍मीदवार बनाया गया है और शंभु कुमार राजगीर से चुनाव लड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today