-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
जगमोहन डालमिया का कल रात कोलकाता में निधन हो गया।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष जगमोहन डालमिया का कल रात कोलकाता में निधन हो गया। वे 75 वर्ष के थे। उन्हें बृहस्पतिवार की रात सीने में दर्द की शिकायत के बाद कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी थे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने श्री डालमिया के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य कई नेताओं ने श्री डालमिया के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
अपने शोक संदेश में क्रिकेट बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि श्री डालमिया ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड को खेल जगत में क्रिकेट की एक सशक्त और प्रभावशाली संस्था बनाने में प्रमुख भूमिका निभाई।डालमिया देश के महान खेल प्रशासकों में से एक थे। उन्होंने क्रिकेट में अंग्रेजों का अधिपत्य खत्म किया और 1997 में आईसीसी के अध्यक्ष चुने गए। उन्होंने विश्वकप क्रिकेट प्रतियोगिता के 1987 और 1996 के भारत में आयोजनों में अहम भूमिका निभाई। बीसीसीआई का दोबारा अध्यक्ष चुने जाने के बाद से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा था, जिससे वह बोर्ड की दैनिक बैठकों में भाग नहीं ले पा रहे थे।




Leave a Reply