-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
27 प्रतिशत आरक्षण पर कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग निकालेगी आभार यात्रा
कमलनाथ सरकार द्वारा पिछड़े वर्ग को दिये गये 27 प्रतिशत आरक्षण को लेकर कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग कमलनाथ जी का आभार व्यक्त करने प्रदेश भर में आभार यात्रा निकालेगी। आभार यात्रा कमलनाथ सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच रखेगी और भाजपा सरकार की झूठ की पोल खोलेगी। कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग द्वारा आयोजित आभार यात्रा का आयोजन गणेश चतुर्थी के दिन पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा 10 सितम्बर को सुबह 10.30 बजे उनके निवास से हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया जायेगा।
प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष राजमणि पटेल ने बताया कि यात्रा का पहला चरण 10 सितम्बर से प्रारंभ होकर 18 सितम्बर तक सागर, दमोह, पन्ना, छतरपुर, खरगापुर, टीकमगढ़, दतियाल, ग्वलियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर और विदिशा जिले के विभिन्न क्षेत्रांे से गुजरेगी। इस यात्रा के दौरान जगह-जगह जनसभाएंे, जन संसद संवाद, जन चैपाल, पत्रकार वार्ताएं, बैठक आदि आयोजित होंगी। जिसमें प्रदेश की भाजपा सरकार के झूठ-फरेब की उजागर किया जायेगा। यात्रा में प्रमुख रूप से मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव पवन कुमार पटेल, विद्याराम वर्मा उपाध्यक्ष मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग, स्वराज सिंह, रविन्द्र यादव, दिग्विजयसिंह, अभिषेक पटेल, वीरेंद्र अहिरवार सहित विभाग के पदाधिकारी, कांग्रेसजन बड़ी संख्या में शामिल होंगे तथा जहां-जहां यात्रा जायेगी, वहां के स्थानीय पदाधिकारी यात्रा में शामिल होंगे।




Leave a Reply