-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
राज्य मंत्री ललिता यादव ने इज्तिमागाह की तैयारियों का जायजा लिया
अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्य मंत्री ललिता यादव ने आज इज्तिमागाह की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि भोपाल में 25 नवंबर से शुरु होने वाले आलमी तब्लीगी इज्तिमा की व्यवस्थाओं में कोई कमी नहीं रहने दी जाए। दुनिया भर से आने वाले जमाती हमारे सूबे और देश के मेहमान हैं, उनको हर जरुरी सुविधाएं यहाँ मिलें। वे जब वे यहां से विदा हों तो मेहमान नवाजी के बेहतर अनुभव लेकर और दिल से प्रदेश की तरक्की की दुआएँ देते हुए जाएं।
श्रीमती यादव ने यहाँ जमातों के ठहरने, खाने, बयान और आने-जाने के लिए की गई यातायात व्यवस्थाओं को सन्तोषजनक बताया। उन्होंने इन्तेजामिया कमेटी के अतिक उल इस्लाम से तीन दिवसीय आयोजन की पूरी रूपरेखा जानी। उन्होंने सभी विभागों को समय सीमा में काम पूरे करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर मप्र वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शौकत मोहम्मद खान, मसाजिद कमेटी प्रभारी सचिव यासिर अराफात, डॉ युनुस खान, दाउद अहमद खान आदि भी मौजूद थे।




Leave a Reply