-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
कांग्रेस विधायक महेंद्र सिंह कालूखेड़ा का निधन
मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस विधायक महेंद्र सिंह कालूखेड़ा का दुखद निधन। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके परिवार को इस असहयी दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
कालूखेड़ा सिंधिया परिवार के सदस्य, मेरे मार्गदर्शक थे। मेरे पूज्य पिताजी के निधन के पश्चात उन्होंने मुझे संबल प्रदान करके राजनीतिक ही नही भावनात्मक रूप से भी मुझे मजबूती प्रदान की थी। मेरे पिता जी के साथ उनका लगभग 4 दशकों का एक लंबा सहयोग रहा। पिछले 15 वर्षों से हम लोगों ने भी मिलकर काम किया, मुझे जब भी किसी विषय पर सही सलाह की ज़रूरत होती थी तो मैं महेंद्र सिंह जी को याद करता था। कालूखेड़ा का असामयिक निधन कांग्रेस परिवार की अपूरणीय क्षति.
नेता प्रतिपक्ष श्री अजय सिंह ने वरिष्ठ विधायक तथा पूर्व मंत्री श्री महेंद्र सिंह कालूखेड़ा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। नेता प्रतिपक्ष श्री अजय सिंह ने कहा कि मैंने एक अच्छा साथी, प्रदेश ने बेहतर जनप्रतिनिधि और कांग्रेस ने निष्ठावान सिपाही को खो दिया है जिसकी क्षतिपूर्ति नहीं हो सकती |
कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने पार्टी के वरिष्ठतम विधायक महेंद्रसिंह कालूखेड़ा के असामयिक निधन पर गहरा क्षोभ व्यक्त करते हुए उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।




Leave a Reply