-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
21 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भावभीनी विदाई
पुलिस मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं से माह जून में सेवानिवृत्त 21 कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक श्री विवेक जौहरी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने बुधवार को भावभीनी विदाई दी। पुलिस महानिदेशक श्री जौहरी ने सभी को पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए और उनके स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना की। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके विभिन्न स्वत्व (क्लेम) भुगतान के आदेश भी प्रदान किए गये।
पुलिस मुख्यालय के खुला प्रांगण में आयोजित विदाई समारोह में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री आदर्श कटियार, श्री विजय कटारिया, श्री जी.पी. सिंह, श्री डी. श्रीनिवास राव सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजन उपस्थित थे।
पुलिस मुख्यालय से सेवानिवृत्त सूबेदार (अ) श्री राजकुमार शर्मा, सूबेदार श्री सलमान मोहम्मद, उपनिरीक्षक श्री देवेन्द्र सिंह तोमर, सहायक उपनिरीक्षक श्री धन्नू सिंह मरावी, प्रधान आरक्षक श्री उमाशंकर चौबे, प्रधान आरक्षक (अ) श्री मणिशंकर साहू, दे.वे.भो. कर्मचारी श्री मंशाराम आम्रवंशी, निरीक्षक श्री त्रंयबक सप्रे, निरीक्षक श्री मुकेश शर्मा, आंकिक श्रीमती निलोफर खाँन, उपनिरीक्षक (अ) श्रीमती माया सिसोदिया, उपनिरीक्षक (अ) श्री आर.एम. जायसवाल, सहायक उपनिरीक्षक श्री उज्जवल सिंह, निरीक्षक(अ) श्री महेन्द्र कुमार अहिरराव, निरीक्षक (अ) श्री आर.के.हेमनानी, उप निरीक्षक (अ) श्रीमती प्रभा द्विवेदी, सहायक उपनिरीक्षक श्री रामबहादुर तिवारी, कार्यवाहक सहायक उपनिरीक्षक श्री जगदीश प्रसाद गौर, प्रधान आरक्षक श्री राजेश पयासी और प्रधान आरक्षक श्री बृजेश शर्मा को पुलिस मुख्यालय परिवार ने बुधवार को भावभीनी विदाई दी।
सहायक पुलिस महानिरीक्षक कल्याण शाखा श्रीमती ऋचा चौबे ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के कार्यकाल पर प्रकाश डाला। विदाई समारोह में मौजूद अधिकारियों ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मेहनत और लगन की सराहना की।




Leave a Reply