-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
2 दिवसीय दिल्ली बैठक सम्पन्न 5 नवंबर को अरविंदन केजरीवाल करेगे भोपाल में रैली
मध्य प्रदेश के आगामी विधान सभा चुनावो की तैयारी और रणनीति को लेकर आमआदमी पार्टी मध्य प्रदेश के प्रमुख पदाधिकारी दिल्ली के 2 दिवसीय दौरे पर थे। पार्टी राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली मुख्य मंत्री श्री अरविंद केजरीवाल 5 नवंबर को भोपाल से रैली कर 2018 के विधान सभा चुनाव का शंख नाद करेंग।
इस दौरान प्रदेश संयोजक श्री आलोक अग्रवाल के साथ अमित भटनागर संगठन सचिव, युवराज सिंह संगठन सचिव, पंकज सिंह संगठन सचिव, दुष्यंत दांगी सचिव, हिमांशु कुलश्रेष्ठ संगठन सचिव, डॉ मुकेश जैसवाल संगठन सचिव व आशीष सिंघारा जोन प्रभारी ने अरविंद केजरीवाल, गोपाल राय, आशुतोष, संजय सिंह, पंकज गुप्ता समेत तमाम राष्ट्रीय नेताओ से बैठक की और विभिन्न बिन्दुओ पर चर्चा की गई।
इस दौरान मध्य प्रदेश के वर्तमान स्थिति पर भी समीक्षा की गई। पूरे प्रदेश में शिवराज सरकार के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है और कांग्रेस को उनकी आपसी फूट और पुरानी कारस्तानियों के कारण पसंद नही करते है। ऐसे में आम आदमी पार्टी की एक विकल्प है।
अरविंद केजरीवाल करेगे 5 नवंबर को चुनावी शंखनाद
आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली मुख्य मंत्री श्री अरविंद केजरीवाल 5 नवंबर को भोपाल से रैली कर 2018 के विधान सभा चुनाव का शंख नाद करेंगे और शिवराज सिंह चौहान को चुनौती पेश करेगे।




Leave a Reply