18 जनवरी को आरबीआई मुख्यालय के सामने कांग्रेस करेगी प्रदर्शन

देश में जारी नोटबंदी के खिलाफ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा  11 जनवरी को तालकटोरा स्टेडियम में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में हुए शक्ति प्रदर्शन के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर समूचे देश में आगामी 18 जनवरी को आरबीआई मुख्यालयों के समक्ष कांग्रेस पार्टी जंगी प्रदर्शन करेगी। इसी तारतम्य में प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित अरेरा हिल्स रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के मुख्यालय के समक्ष कांग्रेस पार्टी दोपहर 12 बजे विशाल प्रदर्शन करेगी, जिसका नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अरूण यादव करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today