-
दुनिया
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
15 अक्टूबर से होगी विधानसभाओं में होगी वरिष्ठ नेताओं की जनसभाएं
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा में रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय मेंउपचुनाव को लेकर गठित चुनाव प्रबन्ध समिति की बैठक में 28 विधानसभाओं में चल रहें मंडल सम्मेलनों की समीक्षा की। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने समिति सदस्यों के वन टू वन चर्चा कर आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की।
चुनाव प्रबन्ध समिति के प्रदेश सह संयोजक श्री भगवानदास सबनानी ने बताया कि 28 विधानसभा के 128 मंडलो में मंडल सम्मेलन आयोजित हो रहे है। मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, केंद्रीय एवं प्रदेश सरकार के मंत्रीगण सहित पार्टी के वरिष्ठ नेतागण इस सम्मेलनों में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे है। उन्होंने बताया कि पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा ने चुनाव प्रबन्ध समिति के सदस्यों एवं चुनाव की दृष्टि से गठित अलग – अलग समिति के सदस्यों से वन टू वन चर्चा कर विधानसभा में चल रहे सम्मेलनों की समीक्षा की।
श्री सबनानी से बताया कि 15 अक्टूबर से 28 विधानसभाओं में मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्रीगण राष्ट्रीय पदाधिकारियों की जनसभाएं होगी। जिसको लेकर नेतागणों के कार्यक्रम तय हुए है। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री प्रभात झा, चुनाव प्रबंध समिति के सह संयोजक एवं पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री भगवान दास सबनानी, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री लोकेन्द्र पाराशर, डॉ हितेष वाजपेयी, श्री शेलेन्द्र शर्मा, रजनीश अग्रवाल, श्री गोविंद मालू, श्री उमेश शर्मा, पंकज चतुर्वेदी श्री अभय प्रताप सिंह, श्री विकास विरानी, श्री नरेन्द्र पटेल, श्री राजेन्द्र गुरू से चर्चा की।




Leave a Reply