शिवराज सिंह से बड़ा शिवराज का नाम

सागर में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जय में सिमटकर रह गयी। कार्यसमिति शिवराज के प्रभामंडल में खड़ी दिखाई दी।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने तो यहां तक कहा कि शिवराज सिंह से बड़ा शिवराज का नाम है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि शिव की उपस्थिति मात्र से हमें ऐतिहासिक जीतें हासिल हो रही हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा में जिन जगहों पर शिव की सभाएं, रैलियां और रोड शो आयोजित हुए हैं उन जगहों पर पार्टी ने अविश्वसनीय जीत के आंकड़ों को छुआ है।

केंद्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत ने विकास के मामले में कहा कि गुजरात से ज्यादा विकसित राज्य अब मप्र है। बैठक में हर जगह शिवराज सरकार की उपलब्धियों से पटी होर्डिंग नजर आ रही है। बैठक में आए पदाधिकारियों के रहने और खाने का इंतजाम किया गया है। बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते और केंद्रीय थावरचंद गेहलोत, संगठन महामंत्री सुहास भगत, महामंत्री वीडी शर्मा, उपाध्यक्ष विजेश लुनावत, अजय प्रताप सिंह, उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today