-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
12 व 13 को कैट की राषट्रीय गवर्निंग काउंसिल की बैठक
कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ( कैट ) द्वारा 12 व 13 जनवरी को मध्य प्रदेश कैट द्वारा राष्ट्रीय गवर्निंग काउंसिल की बैठक भोपाल में आयोजित की जा रही है।
कैट के प्रवक्ता विवेक साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक गुजराती भवन लिंक रोड नंबर 1 भोपाल में प्रातः 11ः00 बजे से आयोजित की जा रही है। 12 जनवरी को मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी की मुख्य अतिथि में एवं विशेष अतिथि जनसंपर्क एवं विधि मंत्री श्री पी. सी शर्मा जी, कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी सी भरतिया जी, राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल जी,कैट के चेयरमैन महेंद्र भाई शाह की उपस्थिति में बैठक का शुभारंभ करेंगे।
कैट के प्रवक्ता विवेक साहू ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में महाराष्ट्र,दिल्ली,उत्तर प्रदेश,झारखंड,छत्तीसगढ़,गोवा, पांडिचेरी,केरल,वेस्ट.बंगाल, गुजरात,बिहार,कर्नाटक, तमिलनाडु,हैदराबाद,तेलगाना सहित देश के सभी राज्यों से कार्यकारिणी के 300 सदस्य गण बैठक में शामिल होने के लिए पधार रहे हैं ।
कैट के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम महेश्वरी जी प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र जैन ने बताया कि बैठक में जीएसटी,फूड सेफ्टी एक्ट, एफडीआई,ऑनलाइन व्यापार,वॉलमार्ट फ्लिपकार्ट डील छोटे व्यापारियों का लोन माफ के साथ साथ अन्य व्यापारिक मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी।
कैट के जिला अध्यक्ष रामबाबू शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय गवर्निंग काउंसिल कीबैठक में उपस्थित प्रदेश एवं भोपाल के सभी व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधिमंडल द्वारा मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी का सम्मान एवं स्वागत करेंगे।




Leave a Reply