प्राकृतिक आपदा प्रभावित 11 जिलों को 463 करोड़ आवंटित

राज्य शासन द्वारा प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 11 जिलों को 462 करोड़ 96
लाख रुपये आवंटित किये गए हैं। प्रभावित किसानों और सूखा राहत के कार्यों में खर्च होंगे.राज्य शासन द्वारा प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 11 जिलों को 462 करोड़ 96  लाख रुपये आवंटित किये गए हैं। आवंटित राशि का उपयोग आरबीसी 6-4 के निर्धारित मापदण्डों के अनुसार करने के निर्देश दिये गए हैं। यह राशि कलेक्टरों द्वारा की गई माँग के आधार पर जारी की गई है। जारी आदेशानुसार जिला छतरपुर को 6878 लाख रुपये, भिण्ड को 211 लाख, सीधी को 1318 लाख, ग्वालियर को 228 लाख, टीकमगढ़ को 7334 लाख, सागर को 8116 लाख, दमोह को 5655 लाख, श्योपुर को 3602 लाख, अशोकनगर को 6246 लाख, मुरैना को 226 लाख और शिवपुरी को 6482 लाख रुपये आवंटित किये गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today