होमगार्ड नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन परिवार द्वारा दोहरे को विदाई

महानिदेशक, होमगार्ड्स, नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन मध्यप्रदेश श्री अशोक दोहरे को अपनी अध्दवार्षिकीय आयु पूर्ण करने के फलस्वरूप आज सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई परेड का आयोजन होमगार्ड्स लाइन्स, जेल रोड, जहांगीराबाद भोपाल में किया गया।        विदाई परेड में परेड कमाण्डर डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट आगर-मालवा श्री हर्ष कुमार जैन,  तथा परेड टूआईसी प्लाटून कमाण्डर श्री दीपेश पाटीदार  के नेतृत्व में होमगार्ड्स तथा एसडीईआरएफ के 04 प्लाटून तथा पुलिस बैण्ड दल द्वारा महानिदेशक को सलामी दी गई।

सलामी के पश्चात् श्री अशोक दोहारे द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। उसके पश्चात् परेड में सम्मिलित प्लाटून के द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट किया गया। परेड मार्च पास्ट के पश्चात्  महानिरीक्षक, आपदा प्रबंधन  श्रीमती दीपिका सूरी के द्वारा श्री दोहरे का सेवा परिचय दिया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक होमगार्ड्स श्री डीपी गुप्ता ने भी अपनी बात रखी।       सेवानिवृत्ति के अवसर पर श्री दोहारे ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि कम वेतन पा रहे होमगार्ड्स जवानों के द्वारा विगत वर्षों में बाढ़ आपदा की विषम परिस्थितियों में सराहनीय कार्य किया गया। हाल ही में ग्वालियर-चंबल संभाग में अतिवर्षा की स्थितियों में भी डंटकर अपने कर्तव्यों का निष्पादन किया। मेरे सेवा काल में होमगार्ड्स विभाग में पदस्थापना के दौरान अधोसंरचना को मजबूती प्रदान करना तथा सैनिक कल्याण के लिये मैं प्रतिबद्ध रहा, जिसके अच्छे परिणाम मुझे प्राप्त हुए।             महानिदेशक के संबोधन के पश्चात् प्रभार हस्तांतरण की कार्यवाही की गई। तदुपरांत सेवानिवृत्त महानिदेशक श्री अशोक दोहारे, भापुसे को परंपरानुसार विविध अधिकारीगण सहित जवानों के द्वारा वाहन को खींचकर परेड ग्राउण्ड से प्रस्थान करातें हुए विदाई दी गई। विदाई परेड के अवसर पर पुलिस महानिदेशक श्री विवेक जौहरी तथा पुलिस एवं होमगार्ड्स के वरिष्ठ अधिकारीगण सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today