-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
हेलमेट पहने सुरक्षित रहे… मैंने अपना खोया आप मत खोना
भोपाल के नयापुरा के एक परिवार ने एक साल पहले 16 सितंबर 2018 को ही विकास मीना (पटेल साहब ) को कलियासोत रोड पर सड़क दुर्घटना में खो दिया था। विकास 22 वर्ष का था। उसके पहली बरसी पर विकास के मित्रों ने मिलकर अनोखी तरीके से अपने दोस्त को याद किाय। नीलबड़ चौराहा पर उन्होंने एक मंच जैसा बनाया जिस पर हेलमेट सजाए गए थे और गुलाब की कलम रखी थीं।
चौराहा पर से भी व्यक्ति दोपहिया वाहन पर बगैर हेलमेट लगाए दिखा उसे रोककर गुलाब का फूल थमाया और हेलमेट भेंट कर दिया। उससे आग्रह किया कि जब भी वह घर से निकले तो हेलमेट को नहीं भूले क्योंकि हमने जो खोया है वह उसका परिवार व मित्र वह नहीं खोयें। चौराहा पर ही इन लोगों ने गणेश चतुदर्शी पर गणेश विसर्जन करते समय नाव दुर्घटना में मारे गए 11 लोगों की याद में श्रद्धांजलि कार्यक्रम भी रखा। उन्होंने सभी 11 मृतात्माओं को श्रद्धांजलि दी। नीलबड़ चौराहा पर अपने मित्र विकास मीना पटेल साहब को याद करने वाले दोस्तों व रिश्तेदारों में वीरेंद्र सिंह गोलू मारण, ,अमरीश मारण ,विशाल मारण ,विवेक मारण , गौरव मारण ,आशीष मारण ,निखिल, ललवंत,रूपेंद्र,सौरभ,आदर्श,संस्कार,तारकेश्वर,सत्यम,अमित,पंकज,अमित ,रितिक,सतीश ,नितिन, रुद्राक्ष,रघुवीर ,डेविड ,अंकित,रूपेश,राज,याग्निक मारण थे।




Leave a Reply