-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 12 नवंबर को होंगे, मतगणना 8 दिसंबर को
भारत निर्वाचन आयोग ने एकबार हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव का ऐलान किया और गुजरात विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम अभी घोषित नहीं किया गया। हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को मतदान होगा और आठ दिसंबर को मतगणना होगी। आयोग ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में मौसम की वजह से पहले चुनाव कार्यक्रम घोषित किया गया और इसके पहले भी विभिन्न विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा में अवधि का अंतर रहा है।
भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य आयुक्त राजीव कुमार ने आज हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया। उन्होंने बताया कि 17 अक्टूबर को चुनाव की अधिसूचना जारी हो जाएगी और 25 अक्टूबर तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकते हैं। 27 अक्टूबर को छंटनी होगी और नामवापसी की अंतिम तारीख 29 अक्टूबर है। 12 नवंबर को मतदान होगा। आठ दिसंबर को मतगणना होगी। मगर जब उनसे पूछा गया कि गुजरात विधानसभा के चुनावों की तारीख हिमाचल प्रदेश के साथ क्यों घोषित नहीं की गईं तो उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मौसम को देखते हुए पहले वहां का चुनाव कार्यक्रम घोषित किया गया। साथ ही पिछली परंपरा को इस बार भी बरकरारर रखा गया है। पिछली बार भी गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखें हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रोग्राम घोषित होने के बाद ऐलान की गई थीं।




Leave a Reply