हर्षोल्‍लास के साथ मनाया गया स्‍वतंत्रता दिवस

गौरवशाली भारतवर्ष की स्‍वा‍धीनता की 74 वी वर्षगांठ हर्षोल्‍लास एवं धूमधाम के साथ मनाई गई। मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में लाल परेड ग्राउंड में आयेाजित हुए स्‍वतंत्रता दिवस समारोह में राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराया और संयुक्‍त परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। स्‍वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्‍यमंत्री ने पुलिस, जेल व होमगार्ड के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्‍ट्र‍पति द्वारा प्रदत्‍त पदक प्रदान कर सम्‍मानित किया। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी व अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक एसएएफ मिलिंद कानश्‍कर मुख्‍यमंत्री के साथ थे।

मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समारोह में कुल 69 विभूतियों को पदक सौंपकर सम्‍मानित किया। उन्‍होंने स्‍वतंत्रता दिवस-2019 एवं गणतंत्र दिवस-2020 को घोषित कुल 9 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्‍ट्रपति के विशिष्‍ट सेवा पदक व 34 अधिकारियों को सराहनीय सेवा पदक और गणतंत्र दिवस-2021 को घोषित सराहनीय पदक में से एक अधिकारी को सराहनीय सेवा पदक देकर सम्‍मानित किया। इनके अलावा जेल विभाग के लिए राष्‍ट्रपति द्वारा प्रदत्‍त एक विशिष्‍ट सेवा पदक व 11 सराहनीय सेवा पदक तथा होमगार्ड के अधिकारियों-कर्मचारियों को 3 विशिष्‍ट सेवा पदक व सराहनीय सेवा के लिए चार नागरिक सुरक्षा पदक भी मुख्‍यमंत्री द्वारा प्रदान किए गए। साथ ही 6 जीवन रक्षा पदक भी उन्‍होंने प्रदान किए।
इन्‍हें मिले राष्‍ट्रपति के पदक
      राष्‍ट्रपति के विशिष्‍ट सेवा पदक (पुलिस)- अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक लोकायुक्‍त भोपाल श्री के.टी.वाइफे, सहायक सेनानी उमनि रेंज ग्‍वालियर श्री बनवारी लाल दोहरे, सेवानिवृत्‍त उप पुलिस अधीक्षक गुप्‍तवार्ता पुलिस मुख्‍यालय भोपाल श्री हर्ष कुमार सक्‍सेना, सूबेदार (एम) कार्यालय पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्‍यालय भोपाल श्री मिलिन्‍द साठे, सेवाननिवृत्‍त उप निरीक्षक 24 वीं वाहिनी विसबल जावरा रतलाम श्री राम शरण सिंह, उप पुलिस अधीक्षक यातायात भोपाल श्री मनोज कुमार खत्री, सेवानिवृत्‍त उप पुलिस अधीक्षक ई.ओ.डब्‍ल्‍यू भोपाल श्री अशोक केटी, निरीक्षक (एम) पुलिस मुख्‍यालय भोपाल श्री दत्‍तात्रय जुगादे और सेवानिवृत्‍त प्रधान आरक्षक पुलिस अधीक्षक कार्यालय एस.बी. भोपाल श्री रमा शंकर द्विवेदी।
राष्‍ट्रपति का सराहनीय सेवा पदक (पु‍लिस)-  अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक उज्‍जैन श्री योगेश देशमुख, पुलिस उप महानिरीक्षक बालाघाट श्री अनुराग शर्मा, सहायक पुलिस महानिरीक्षक पीएसओ टू डीजीपी श्री सुनील कुमार पाण्‍डे, पुलिस अधीक्षक दमोह श्री डालूराम तेनीवार, अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक मुरैना श्री राय सिंह नरवरिया, अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक उज्‍जैन श्री अमरेन्‍द्र सिंह, उप पु‍लिस अधीक्षक सीआई सेल विशेष शाखा श्री सुधीर कनौजिया, निरीक्षक आर.ए.पी.टी.सी. इंदौर श्री देवेन्‍द्र देवड़े, निरीक्षक सी.आई.डी. पुलिस मुख्‍यालय भोपाल श्री आदिल इमाम, उप निरीक्षक आई.एण्‍ड ओ डिवीजन एनआईए मुख्‍यालय नई-दिल्‍ली श्री साजी मैथ्‍यू, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक डीआरपी लाईन दमोह श्री भगवान सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक पुलिस लाईन शिवपुरी श्री जहीर अहमद, प्रधान आरक्षक पुलिस लाईन जबलपुर श्री अवतार सिंह विष्‍ट, प्रधान आरक्षक 32 वीं वाहिनी विसबल उज्‍जैन श्री समीर खान, प्रधान आरक्षक पुलिस स्‍टेशन फूंप भिण्‍ड श्री हरी सिंह तोमर, आरक्षक पुलिस स्‍टेशन कोतवाली ग्‍वालियर श्री समर सिंह सेंगर, आरक्षक एसपीई लोकायुक्‍त जबलपुर श्री सुरेन्‍द्र सिंह भदौरिया,
पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री सिद्धार्थ चौधरी, पुलिस अधीक्षक ई.ओ.डब्‍ल्‍यू. भोपाल श्री राजेश कुमार मिश्रा, अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक उत्‍तर जबलपुर श्री संजय कुमार अग्रवाल, अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक ग्‍वालियर श्री सतेन्‍द्र सिंह तोमर, उप पुलिस अधीक्षक रेडियो भोपाल श्री किशोर  खड़कोतकर, उप पुलिस अधीक्षक होशंगाबाद श्री जयेन्‍द्र सिंह गौतम, निरीक्षक प्रथम वाहिनी विसबल इंदौर श्री रामनिवास यादव, निरीक्षक (एम) विसबल पुलिस मुख्‍यालय भोपाल श्री राजकुमार सिंह सेंगर, निरीक्षक (एम) पुलिस अधीक्षक कार्यालय गुना श्री अनिल कुमार साहू, सहायक उप निरीक्षक पुलिस लाईन मंडला श्री मुकेश कुमार चौधरी, सहायक उप निरीक्षक (एम) सी.आई.डी. पुलिस मुख्‍यालय श्री प्रवीण कुमार कोठारी, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक महिला थाना भोपाल श्री हरेन्‍द्र सिंह कुशवाह, प्रधान आरक्षक चालक हॉकफोर्स भोपाल श्री गोविंद दास अहिरवार, प्रधान आरक्षक डीआरपी लाईन इंदौर श्री रणवीर सिंह, प्रधान आरक्षक अजाक पुलिस मुख्‍यालय भोपाल श्री दुलीचंद मरावी, आरक्षक आर्म्‍स 24 वीं वाहिनी विसबल जावरा रतलाम श्री शेरू खान तथा आरक्षक 29 वीं वाहिनी विसबल दतिया श्री दुर्गा बक्‍श सिंह, सहायक पुलिस महानिरीक्षक एएनओ पुलिस मुख्‍यालय श्रीमती अलका शुक्‍ला।
विशिष्‍ट सेवा पदक (जेल)-  उप जेल अधीक्षक भोपाल श्री प्रियदर्शन श्रीवास्‍तव।
सराहनीय सेवा पदक (जेल)- वरिष्‍ठ विधि अधिकारी जेल मुख्‍यालय भोपाल श्री उदय प्रताप सिंह, उप जेल अधीक्षक जिला झाबुआ श्री राजेश कुमार विश्‍वकर्मा, लेखापाल केन्‍द्रीय जेल ग्‍वालियर श्री बृजबिहारी श्रीवास्‍तव, प्रहरी केन्‍द्रीय जेल ग्‍वालियर श्री संजीव कुमार दवे, प्रहरी जिला जेल छिंदवाड़ा श्री सिरपत परतेती, प्रहरी सब जेल लखनादौन श्री डोमन सिंह उईके, सहायक जेल अधीक्षक सब जेल सबलगढ़ श्री शैलेन्‍द्र सिंह कुशवाह, सहायक जेल अधीक्षक केन्‍द्रीय जेल रीवा श्री संजू कुमार नायक, मुख्‍य प्रहरी जिला जेल दतिया श्री अमजद खान, मुख्‍य प्रहरी केन्‍द्रीय जेल सतना श्री रमेश प्रसाद ओझा एवं मेल नर्स केन्‍द्रीय जेल नरसिंहपुर श्रीमती संध्‍या धुसिया।
विशिष्‍ट सेवा के लिए राष्‍ट्रपति का होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा पदक-  डिस्ट्रिक्‍ट कमांडेट होमगार्ड शाजापुर श्री विक्रम सिंह मालवीय, कंपनी कमांडर होमगार्ड भोपाल श्री उमेश कुमार तिवारी एवं सहायक उप निरीक्षक(एम) होमगार्ड आगर-मालवा श्री इमदाद अली।
सराहनीय सेवा के लिये राष्‍ट्रपति का होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा पदक- डिवीजन कमांडेंट होमगार्ड इंदौर श्री देवेन्‍द्र कुमार विजयवत, सैनिक क्र.239 होमगार्ड उज्‍जैन श्री सायर सिंह सोलंकी, सैनिक क्र. 471 श्री लक्ष्‍मण सिंह चद्रावत एवं सैनिक क्र. 92 होमगार्ड खंडवा श्री कैलाश सिंह बोरकरे।
जीवन रक्षा पदक- नि‍रीक्षक पुलिस लाईन पीएस तिलोकगंज इंदौर श्री तहजीव काजी, आरक्षक डीआरपी लाईन सेंट्रल जेल इंदौर श्री लोकेश गाथे, आरक्षक इंदौर श्री संजीव धाकड़, आरक्षक इंदौर श्री राहुल जाट, श्री‍ नदीम खान विदिशा व श्री राकेश तिवारी जबलपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today