-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
हरिवंश की उम्मीदवारी पर NDA में फूट, विरोध में अकाली दल
राज्यसभा उपसभापति के लिए जद (यू) के राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ पत्रकार हरिवंश नारायण सिंह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उम्मीदवार होंगे, लेकिन इस उम्मीदवारी पर घटक दलों में फूट पड़ गया, अकाली दल इसके विरोध में आ गया है.जबकि शिवसेना सलाह नहीं लिए जाने से नाराज है.
इस पद के लिए 9 अगस्त को मतदान होंगे. वहीं विपक्ष में एनडीए के उम्मीदवार को शिकस्त देने के लिए संयुक्त प्रत्याशी उतारने को लेकर चर्चा चल रही है. हरिवंश को राज्यसभा उपसभापति पद का उम्मीदवार बनाने के मुद्दे पर नीतीश कुमार ने कहा कि इस मसले पर चर्चा हो चुकी है. विचार-विमर्श के बाद ही हरिवंश सिंह को राज्यसभा उपसभापति पद का उम्मीदवार बनाने का फैसला लिया गया है.
हालांकि एनडीए की ओर से उम्मीदवार का नाम सामने आने के बाद गठबंधन में फूट पड़ता दिख रहा है. हरिवंश की उम्मीदवारी के विरोध में अकाली दल सामने आया है. अकाली दल को उम्मीद थी कि राज्यसभा में एनडीए का उपसभापति का उम्मीदवार उनकी ही पार्टी का होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. अकाली दल की ओर से नरेश गुजराल का चल रहा था, लेकिन अंतिम समय पर बीजेपी ने जेडीयू के सांसद हरिवंश को उम्मीदवार बनाने का ऐलान कर दिया जिससे अकाली दल में नाराजगी फैल गई.
Posted in: Uncategorized, अन्य, देश
Tags: india, khabar sabki, politics




Leave a Reply