-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
हरियाणा-त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी के घर चोरी, रिकवरी के बाद सामने आई घटना
मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता और हरियाणा-त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी के घर कुछ दिनों पहले चोरी हुई जिसे पुलिस ने मीडिया से छिपाकर रखा। अब जब उसमें एक आरोपी से रिकवरी होना शुरू हुई तब वारदात सामने आ सकी है और चोरी कई लाखों रुपए की बताई जाती है। इसमें भोपाल पुलिस के संबंधित थाने के अलावा क्राइम ब्रांच भी चोरी का सुराग लगाने में जुटी रही।
हरियाणा-त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी भोपाल में मिनाल रेसीडेंसी में रहते हैं जो कवर्ड कैंपस है। पूर्व राज्यपाल होने की वजह से उनके यहां सुरक्षा के इंतजाम भी आमजन से ज्यादा हैं। इसके बाद भी चोरों ने उनके यहां वारदात की और इसे घटना को पुलिस ने छिपाकर रखा। यह घटना 2-3 नवंबर की रात की है लेकिन इसे पुलिस ने मीडिया से छिपाकर रखा। जब उसके हाथ एक आरोपी लगा और उससे चोरी का कुछ माल मिला तब यह घटना सामने आई। अब सोशल मीडिया पर यह वायरल हो रही है। पूर्व राज्यपाल जैसे वीआईपी के घर में चोरी की घटना भोपाल पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है। यह चोरी कोई छोटी-मोटी नहीं बल्कि कई लाखों की होने से और ज्यादा गंभीर बताई जा रही है।




Leave a Reply