-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
हरिद्वार में आयोजित 29वीं राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता में मप्र ओवरआल चैंपियनशिप
26, 27 एवं 28 जनवरी 2018 को पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में आयोजित 29वीं राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता में म.प्र. ने ओवरआल चैंपियनशिप जीती। जानकारी देते हुए म.प्र. कराते एसोसिएशन के सचिव श्री जमाल अब्दुल नासिर ने बताया कि 25 राज्यों से आए 850 कराते खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन योग गुरु श्री बाबा रामदेव ने किया एवं पतंजलि के सी ई ओ श्री बाल कृष्ण ने समापन कार्यक्रम में पुरुस्कार वितरण किया। इस राष्ट्रीय प्रतिगोगिता में बालक एवं बालिका के विभन्न आयु वर्ग में काता एवं कुमीते (फाइट) के विभिन्न चरण में प्रतियोगितायें आयोजित की गईं। प्रतियोगिता में 19 स्वर्ण, 15 रजत एवं 27 कांस्य, कुल 61 पदकों के साथ म.प्र. प्रथम स्थान पर रहा। 39 पदकों के साथ राजस्थान – द्वितीय, 18 पदकों के साथ महाराष्ट्र तृतीय एवं 15 पदकों के साथ हरियाणा चौथे स्थान पर रहे। म.प्र. की टीम को मिले 61 पदकों में भोपाल की टीम ने 12 स्वर्ण, 12 रजत एवं 16 कांस्य पदकों को जीत कर अपना विशेष योगदान दिया।




Leave a Reply