-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
हमारा उद्देश्य जबलपुर को प्रदेश का सबसे विकसित शहर बनाना हैः शर्मा
भाजपा ने ऐसे व्यक्तियों को महापौर एवं पार्षद प्रत्याशी बनाया है जिनकी छवि स्वच्छ है, जनता से सीधा लगाव है और निरन्तर जनसेवा उनकी प्राथमिकता है। हमारा मूल उद्देश्य जबलपुर को प्रदेश का सबसे विकसित शहर बनाना है, ताकि विकास की धारा निरंतर बहती रहे। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने शनिवार को जबलपुर में महापौर प्रत्याशी डॉ. जितेंद्र जामदार एवं पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में केंट विधानसभा में जनसंपर्क के दौरान कही।
प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने शनिवार को केंट विधानसभा के चार वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क किया। गोकलपुर वार्ड के दुर्गा मंदिर में पूजन कर शहीद भगत सिंह मंडल से जनसंपर्क की शुरुआत की एवँ गोकलपुर, व्हीकल मोड़, दर्शन तिराहा, बड़ा पत्थर मस्ताना चौक पर जनसंपर्क किया। श्री शर्मा ने गोकलपुर, अम्बेडकर, चंद्रशेखर आज़ाद और महर्षि सुदर्शन वार्ड में भाजपा प्रत्याशियों के लिए जनसंपर्क करते हुए अधिक से अधिक संख्या में भाजपा को वोट देने की अपील की। इस अवसर पर महापौर प्रत्याशी डॉ जितेंद्र जामदार, जिलाध्यक्ष जीएस ठाकुर, विधायक अशोक रोहाणी के साथ चारों वार्ड के पार्षद प्रत्याशी उपस्थित रहे।
चुनाव का माहौल और जनता भाजपा के साथ
श्री शर्मा ने कहा कि इस चुनाव में चुनावी वातावरण और जनता का अपार समर्थन भाजपा के साथ है। पार्टी कार्यकर्ताओं में उमंग और उत्साह है, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी ने जबलपुर से महापौर पद के लिए ऐसे सामाजिक व्यक्ति को प्रत्याशी बनाया है जो निरंतर जनता की सेवा में समर्पित है। श्री शर्मा ने कहा कि डॉ जितेंद्र जामदार एक ऐसे प्रत्याशी हैं, जिनके पास शहर विकास का एक विजन है, उसे धरातल पर उतारने की दृढ़ इच्छाशक्ति है, जिससे जबलपुर विकास के नए आयाम स्थापित करेगा । श्री शर्मा ने कहा कि डॉ जामदार शहर के प्रबुद्ध नागरिक और प्रख्यात चिकित्सक हैं। जनता से उनका सीधा संपर्क है और लगातार पीड़ित मानवता की सेवा करते हुए समाज सेवा के लिए आगे बढ़ रहे हैं।




Leave a Reply