मध्य प्रदेश में नवाब और अंग्रेजों की पहचान वाले नाम बदले जाने का क्रम जारी है। आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर की नसरुल्लागंज तहसील का नाम बदलकर भैरूंदा कर दिया गया है। आज इसके नाम परिवर्तन की अधिसूचना जारी कर दी गई है। सांसद-विधायकों की मांग अभी बाकी हैं। क्या हैं मांग पढ़ें।
मध्य प्रदेश सरकार ने डेढ़ साल पहले बिरसा मुंडा जयंती पर भोपाल की रानी कमलापति के नाम पर हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदला था। इसके बाद भोपाल नवाब के इस्लाम नगर को जगदीशपुर नाम दिया गया। टंट्या मामा के नाम पर इंदौर में चौराहा रखा गया। अब सीहोर जिले में नसरुल्लागंज तहसील का नाम परिवर्तित कर दिया गया है। इसे भैरूंदा नाम दे दिया गया है।
सांसद-विधायक भी कर रहे हैं भोपाल-ओबेदुल्लागंज नाम परिवर्तन की मांग
भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर भोपाल का नाम बदले जाने की मांग कर चुकी हैं। उनकी मांग का समर्थन रामभद्राचार्य जी भी कर चुके हैं। इसी तरह विधायक रामेश्वर शर्मा ओबेदुल्लागंज का नाम बदलने की मांग कर चुके हैं। सांसद प्रज्ञा सिंह भोपाल की लालघाटी का नाम बदलने जाने की भी मांग कर चुकी हैं।
Leave a Reply