हनी ट्रैप मामले में साक्ष्य छुपाने का गंभीर अपराध किया है कमलनाथ ने: विष्णुदत्त

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने हनी ट्रेप मामले में जो कहा है वह अत्यंत गंभीर है। मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने अपने पद, गोपनीयता की शपथ का दुरूपयोग किया और साक्ष्यों को छुपाया। कमलनाथ ने बार-बार कहा कि मेरे पास पेनड्राइव है। तो फिर उन्होंने उसे एसआईटी के सामने प्रस्तुत क्यों नहीं किया ? मुख्यमंत्री रहते हुए कमलनाथ ने साक्ष्यों से छेडखानी की है। जो अपने आप में सबसे बड़ा अपराध है। अब कमलनाथ अपनी बात से मुकर रहे है। कमलनाथ को प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए कि उन्होंने झूठ बोला। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने पन्ना में मीडिया से चर्चा करते हुए कही।

शर्मा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह के इशारे पर काम कर रहे हैं। इसलिए वे लगातार झूठ पर झूठे बोल रहे है। दिग्विजय सिंह और कमलनाथ झूठ के अंतर्राष्ट्रीय खिलाडी है।

                भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र खजुराहो की पन्ना, पवई और गुनौर विधानसभा के विभिन्न ग्रामों के प्रवास पर थे। उन्होंने प्रातः पन्ना में पुलिस जवानों के इलाज हेतु आक्सीजन सपोर्टटेड कोविड अस्पताल का शुभारंभ किया, उसके पश्चात जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा के रक्तदान शिविर में शामिल हुए और मीडिया से चर्चा की। श्री शर्मा ने कलेक्ट्रेट में जिला आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में शामिल हुए। तत्पश्चात प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने गुनौर विधानसभा के देवेन्द्र नगर मंडल पहुंचकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया और कार्यकर्ताओं से मिले। श्री शर्मा ने गत दिनों मृत हुए कार्यकर्ताओं के निवास पहुंचकर शोक व्यक्त किया।

झूठ बोलकर समाज को भ्रमित कर रहे कांग्रेस नेता

                श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कोरोना काल में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और समाज का हर व्यक्ति लगातार सेवा कार्य में जुटा है। लेकिन इस विपरीत समय में भी कांग्रेस नेता घृणित राजनीति कर रहे है। सेवा कार्य करने के बजाए कांग्रेस नेता झूठ बोलकर समाज को भ्रमित कर रहे है। झूठी बयानबाजी और भ्रम पैदाकर देश को बदनाम करने के अभियान में विपक्षी दल जुटे हुए है। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस का चरित्र जान चुकी है। उन्होंने विपक्षी दलों से प्रश्न करते हुए कहा कि जब भाजपा सेवा में जुटी है तो विपक्ष के लोग घर पर क्यों बैठे है ? उन्हें जनता की सेवा करनी चाहिए।

प्रदेश के ग्राम केन्द्रों तक पहुंचकर सेवा कार्य कर रही भाजपा

                गुन्नौर विधानसभा की ग्राम पंचायत कुलगुंवा मड़ैयन में प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने सेवा ही संगठन 2 अभियान में शामिल होकर लोगों को मास्क, सेनेटाइजर, राशन वितरित करते हुए कहा कि भाजपा सेवा को समर्पित राजनैतिक दल है। हमारा उद्देश्य सत्ता के माध्यम से गरीब तबके की सेवा करना और उस तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना है। कोरोना संकटकाल में मोदी सरकार और शिवराज सरकार गांव, गरीब तक पहुंची है। वहीं भाजपा कार्यकर्ता सेवा कार्यो के माध्यम से आमजन की सहायता कर रहे है। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी ने मोदी सरकार के 7 साल पूरे होने पर देश के 1 लाख गांवों तक संपर्क करते हुए सेवा ही संगठन अभियान चलाने का लक्ष्य निर्धारित किया। उसे पार्टी कार्यकर्ताओं ने सफलतापूर्वक ग्राम केन्द्रों तक पहुंचाया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आव्हान करते हुए कहा कि हमें सेवा के इस अभियान को निरंतर जारी रखना है और कोरोना को हराना है।

                इस अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष श्री रामबिहारी चौरसिया, श्री रवि राज यादव, श्री जयप्रकाश चतुर्वेदी व श्री सतानंद गौतम, पूर्व विधायक श्री राजेश वर्मा, श्री संजय नगायच, श्री मानवेंद्र सिंह, श्री विनोद तिवारी, श्री विवेक मिश्रा, श्री तरूण पाठक, श्रीमती अमिता बागरी, श्री गुलाब सोनी, श्री पुष्पेंद्र पटेल, श्री दीपेंद्र सिंह, श्री हरेन्द्र त्रिपाठी, श्री अंकुर त्रिवेदी, श्री शैलू अग्रवाल, श्री भरत पांडे, श्री बालकृष्ण शुक्ला, श्री नरेन्द्र यादव, श्री अनुराग पाठक, श्री आशीष तिवारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today