प्रदेश की राजधानी से सटे हरदा जिले के हंडिया गांव में एक किराना व्यापारी अरुण अग्रवाल के घर हथियारबंद डकैतों ने बुधवार की रात जमकर उत्पात मचाया। पूरा घर उनके खौफ से डरा सहमा एक कमरे में दुबका रहा। जब वे लूटपाट कर चले गए तब उनकी आवाज निकली। घटना के खिलाफ स्थानीय लोगों ने नगर बंद रखा।
पुलिस के मुताबिक हरदा के हंडिया का एक किराना व्यापारी अरुण अग्रवाल अपने परिवार के साथ रात को घर पर सोया था कि आधी रात बीतने के बाद आठ-दस हथियारबंद बदमाश घर में घुस आए। उनकी आहट से परिवार के लोगों की नींद खुल गई लेकिन हथियार देखकर वे एक कमरे में ही दुबके रहे।
डकैतों के जाने के बाद अग्रवाल परिवार ने पड़ोसियों और पुलिस को सूचना दी।
घटना से पूरे नगर में दहशत का माहौल रहा और नगर बंद का आव्हान कर दिया गया। शाम को एसपी भी घटनास्थल के निरीक्षण के लिए पहुंचे और उन्होंने स्थानीय पुलिस से घटना की जानकारी ली।
Leave a Reply