-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
हथकरघा बुनकरों के लिए “बुनकर मित्र” हेल्पलाइन ने कामकाज शुरू किया
हथकरघा बुनकरों के लिए भारत सरकार की हेल्पलाइन “बुनकर मित्र”, ने आज से कामकाज शुरू कर दिया है। इस हेल्पलाइन का केंद्रीय कपड़ा मंत्री श्रीमती स्मृति जुबिन इरानी ने ‘सुशासन दिवस’ के अवसर पर 25 दिसंबर, 2016 को शुभारंभ किया था। कॉल हेल्पलाइन एजेंटों की हाउसिंग वाले कॉल सेंटर के एक अधिकारी के साथ बातचीत करते हुए श्रीमती इरानी ने कहा कि यह हेल्पलाइन प्रौद्योगिकी, युवा और परंपरा का एक महान मिश्रण है। उन्होंने मंत्रालय के पदाधिकारियों से सबसे अधिक शिकायतें प्राप्त होने वाले मुद्दों पर निगरानी रखने के लिए कहा है, ताकि उसी के अनुसार सुधारात्मक कार्रवाई की जा सके। श्रीमती इरानी ने विकास आयुक्त (हथकरघा) को बधाई दी और बुनकरों की पूछताछ और शिकायतों का जवाब देने के लिए इस हेल्पलाइन को जिस तरह समयबद्ध तरीके से डिजाइन किया गया है उसके लिए उनकी सराहना भी की।
यह हेल्पलाइन पूरे देश के हथकरघा बुनकरों को कोई पूछताछ करने और मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए संपर्क का एकल बिंदु उपलब्ध कराती है। इस हेल्पलाइन से टोल फ्री नंबर 1800-208-9988 डायल करके संपर्क किया जा सकता है। बुनकर देश के किसी भी हिस्से से कितनी भी संख्या में कॉल कर सकते हैं। यह सेवा सप्ताह के सातों दिन प्रातः दस बजे से सायं छह बजे तक हिन्दी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, बंगाली, कन्नड़ और असमिया सात भाषाओं में उपलब्ध है
इस हेल्पलाइन के माध्यम से निम्नलिखित सेवाएं उपलब्ध हैं:
- तकनीकी मुद्दों पर सहायता और निम्न सुविधाओं के लिए मार्गदर्शन
- कच्चे माल की आपूर्ति।
- क्रेडिट सुविधा प्राप्त करना।
- गुणवत्ता नियंत्रण।
- विपणन संपर्कों तक पहुंच।
- विभिन्न योजनाओं और प्रक्रियाओं का लाभ उठाने के बारे में जानकारी।




Leave a Reply