-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
सड़क पर शव रख मां बोली- पुलिस ने ली बेटे की जान
बैतूल जिले के आमला में ट्रिपल मर्डर के बाद सुसाइड करने वाले भानु ठाकुुर के बड़े भाई ने भी बीते सोमवार सुबह आत्महत्या कर ली। तीन दिन में दो बेटों को खोने वाली मां ने सड़क पर शव रखकर पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। इस गंभीर मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति नरेन्द्र कुमार जैन ने आयोग की अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक से जांच कराये जाकर प्रतिवेदन आयोग को दो सप्ताह मंे प्रस्तुत करने के निर्देश दिये है।
बोड़खी निवासी नागेश तोमर के शव के पीएम के बाद परिजनों ने गांव में ही सड़क पर प्रदर्शन किया। मां बीबी तोमर का आरोप है कि पुलिस दोनों बेटों को परेशान कर रही है। नागेश और बड़े भाई योगेश को बीते रविवार रात थाने बुलाया। दोनों को 3 घंटे बैठाकर रखा। रविवार शाम को घर पर तलाशी ली। सोमवार सुबह नागेश को बुलाया। घर लौटने के बाद नागेश ने बडे़ भाई से कहा कि बहुत बदनामी हो गई। पुलिस परेशान कर रही है। इसके बाद उसने दूसरे कमरे में जाकर फंदे से लटक कर जान दे दी।
मृतक की भाभी राखी ने कहा अब कोई पुलिस थाने नहीं जायेगा। मेरे पति को थाने ले गये, तो हमारे तीनों के शव जायेंगे। इसकी जिम्मेदारी पुलिस की होगी। भाई योगेश ने कहा कि पुलिस धमकी देकर जा रही है। मैं अब तक कुछ नहीं बोला, क्योंकि छोटे भाई भानु की गलती थी, पर उसकी जांच में पुलिस के दबाव में छोटे भाई ने सुसाइड किया।




Leave a Reply