-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रदूषण के मद्देनजर नागरिकों के लिए दिशा निर्देश जारी किये
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नगर में प्रदूषण की गंभीरता को देखते हुए नागरिकों के लिए दिशा निर्देश जारी किये हैं। ये दिशा निर्देश आज जारी किये गये हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि यदि लोग सांस लेने में कठिनाई का अनुभव करते हैं तो उन्हें घरों में रहना चाहिए और जितना संभव हो सके बच्चों को भी घरों के अंदर रखना चाहिए। लोगों को सुबह टहलने नहीं जाना चाहिए या कोई ऐसा शारीरिक श्रम नहीं करना चाहिए जिसमें तेजी से सांस लेने की जरूरत हो।पानी और अन्य पेय पदार्थों को ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पीने की सलाह दी जाती है, घर के अंदर या बाहर धुम्रपान न करने की सलाह दी जाती है और जहां तक संभव हो डियोड्रेंट और कमरे में स्प्रे का प्रयोग न करने की सलाह दी जाती है। हृदय की बीमारी, सांस की बीमारी या अस्थमा से ग्रस्त लोग अपने डॉक्टरों द्वारा दी गई दवाओं को खाना जारी रखें। यदि लोगों को सांस लेने में कठिनाई होती है, लोग तेज गति से सांस लेते हैं, घबराहट का अनुभव करते हैं या गभीर रूप से खांसते या छीकते हैं तो उन्हें डॉक्टर के पास जाना चाहिए।




Leave a Reply