-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
स्वामी अग्निवेश ने कहा प्रज्ञा साधु कहलाने लायक नहीं
स्वामी अग्निवेश कांग्रेस के भोपाल लोकसभा प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के समर्थन में मैदान में उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा सिंह ठाकुर से वे जेल में मिले थे और उसकी रिहाई के लिए पुलिस से संपर्क भी किया था। वे प्रज्ञा तो अच्छी तरह से जानते हैं और वह साधु कहलाने लायक नहीं है। उन्होंने कहा कि मोदी हिंदू-मुसलमान आतंकियों की राजनीति कर है।
अग्निवेश ने कहा कि साध्वी की रिहाई के लिए उन्होंने सीएम शिवराज सिंह से भी चर्चा की थी। साध्वी की सेहत सहीं नहीं थी, इसलिए उपचार के लिए उन लोगों से संपर्क कर रहा था। जेल में साध्वी ने बताया था कि उनके गुरू अवधेशानंद गिरी हैं। साधु सभी को एकसमान भाव से देखता है लेकिन साध्वी प्रज्ञा सिंह में ऐसा गुण नहीं है। हेमन्त करकरे को लेकर साध्वी के बयान की अग्निवेश ने कड़ी निंदा की और कहा है कि साध्वी को अजहर मसूद को श्राप देकर मारना नहीं चाहिए।
झारखण्ड में अग्निवेश अपने ऊपर हुए हमले को लेकर कहा कि देश की फिरकापरस्ती ताकते मुझे खत्म करने की हर सम्भव कोशिश में लगी हुई है।इसके चलते मेरा स्वास्थ्य लगातार गिरता जा रहा है। हमे कट्टरता के खिलाफ मुखर होने की जरूरत है। तभी समाज मे मानवता बची रहेगी। मोदी के अंदर अगर ईमानदारी होती तो मोदी खुलकर बोलते की साध्वी का हर बयान भाजपा से जुड़ा हुआ है। मोदी देश के सबसे झूठे प्रधानमंत्री के रूप में शुमार है। जिस व्यक्ति का विचार भाजपा से नहीं मिलता है वह भाजपा की निगाह में देशद्रोही है।




Leave a Reply