-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
स्वरोजगार अपनाकार आरती ने दूसरों को दिया रोजगार
सिवनी जिले की श्रीमती आरती उईके आज अगरबत्ती निर्माण यूनिट की मालिक हैं। अपनी यूनिट में जरूरतमंदों को रोजगार भी उपलब्ध करवा रही हैं। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से ही श्रीमती आरती के लिये संभव हो सका है।
श्रीमती आरती उईके ग्राम लकवाह पोस्ट पौनार, विकासखण्ड छपारा जिला सिवनी की निवासी हैं। पति शिक्षित बेरोजगार होने के कारण परिवार का जीवन आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। अखबारों में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के बारे में पढ़ा तथा योजना का लाभ लेने के लिये आदिवासी वित्त एवं विकास निगम कार्यालय में सम्पर्क किया। निगम से नि:शुल्क सहयोग मिला तथा आई.डी.बी.आई. बैंक से अगरबत्ती निर्माण इकाई के लिए एक लाख 50 हजार रूपये का ऋण मिला। शासन की ओर से 45 हजार रूपये अनुदान का फायदा भी मिला।
आरती ने लगन एवं अथक परिश्रम से मात्र 10 माह में ही इतना लाभ कमाया कि एक नई मशीन भी खरीद ली है। इससे यूनिट में पहले से अधिक उत्पादन होने लगा है। इस व्यवसाय से सभी खर्चों को निकालने के बाद आरती को 500-600 रूपये प्रतिदिन का फायदा मिल रहा है। अब शासन की मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना को बेरोजगारों के लिये वरदान मानने लगी हैं आरती।




Leave a Reply