-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
स्वतंत्रता दिवस पर वीरांगनाओं का सम्मान करेगा भाजपा महिला मोर्चा
आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश की उन वीरांगनाओं का सम्मान करेगा, जिन्होंने अपनी मातृभूमि की रक्षा और आजादी के लिए अंग्रेज सरकार से जमकर लोहा लिया था। महिला मोर्चा की शुक्रवार को आयोजित बैठक में इन कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। इस बैठक में पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री भगवानदास सबनानी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमति सीमा सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती सुखप्रीत कौर एवं जिलाध्यक्ष श्री सुमित पचौरी अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
बैठक का शुभारंभ अतिथियों ने डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय, राजमाता सिंधिया के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया ने प्रतीक चिन्ह भेंटकर अतिथियों का स्वागत किया।
अमृत महोत्सव को ऐतिहासिक बनाना हैः सबनानी
बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री भगवानदास सबनानी ने उपस्थित बहनों से अमृत महोत्सव के महत्व और गरिमा की चर्चा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय महिला मोर्चा द्वारा जो कार्य प्रदेश की इकाई को सौंपा गया है, हमें उस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाना है। उन्होंने महिला मोर्चा की बहनों से इस आयोजन की तैयारियों में प्राण-प्रण से जुट जाने का आह्वान किया। वहीं, पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा सिंह ने कहा कि 15 अगस्त को होने वाले अमृत महोत्सव कार्यक्रम में मंडल स्तर की बहनों सहित अन्य कार्यकर्ता बहनों को कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में मातृशक्ति की उपस्थिति दर्ज कराकर कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाना है।
वीरांगनाओं के जन्मस्थान पर होंगे कार्यक्रमः माया नारोलिया
बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया ने कहा कि महिला मोर्चा द्वारा 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेश में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि प्रदेश की वीरांगनाओं रानी लक्ष्मीबाई, झलकारी बाई और अवंती बाई के सम्मान के लिए मोर्चा द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रानी लक्ष्मीबाई का सम्मान के लिए ग्वालियर में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। रानी अवंतीबाई के सम्मान के लिए उनके जन्मस्थान सिवनी जिले के मनखेड़ी गांव में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वहीं, वीरांगना झलकारी बाई के सम्मान के लिए भोपाल के जीटीबी कांपलेक्स स्थित उनके प्रतिमा स्थल पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में अतिथि के रूप में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती मेधा कुलकर्णी भी उपस्थित रहेंगी। बैठक को महिला मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती सुखप्रीत कौर एवं जिलाध्यक्ष श्री सुमित पचौरी ने भी संबोधित किया।




Leave a Reply