-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
स्मिता नागदेव द्वारा ‘सितार वादन’
एकाग्र ‘गमक: रंग मध्यप्रदेश’ श्रृंखला अंतर्गत उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी द्वारा आज 09 नवम्बर, 2020 को सुश्री स्मिता नागदेव, भोपाल द्वारा ‘सितार वादन’ की प्रस्तुति हुई| प्रस्तुति की शुरुआत राग ‘पूरिया धनाश्री’ मे आलाप, जोड़, पश्चात् तबले के साथ एकताल मे निबद्ध मध्यलय की गत और तीनताल मे निबद्ध द्रुत गत की प्रस्तुति दी और “पायोजी मैने राम रतन धन पायो” भजन से प्रस्तुति को विराम दिया |
तबले पर आपका साथ श्री अशेष उपाध्याय, भोपाल ने दिया |
सुश्री नागदेव ने लगभग चार वर्ष की आयु से गुरु-शिष्य परंपरा अंतर्गत ख्यात सितार वादक स्व. श्री वसुदेव राव आष्टेवाले, उज्जैन से सितार की शिक्षा लेना आरम्भ किया | पश्चात् ख्यात सरोद वादक उस्ताद अमज़द अली खां की शिष्या बनीं | आपको 1984 से 1991 तक सी.सी.आर.टी., नई दिल्ली से स्कॉलरशिप प्राप्त है| सुश्री नागदेव ने खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय से संगीत में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की| आपने देश-विदेश के कई प्रतिष्ठित मंचों पर अपनी प्रस्तुति दी है|




Leave a Reply