-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
स्ट्रेस में न रहें अधिकारी/कर्मचारी: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोविड कार्य में लगे अधिकारी/कर्मचारी स्ट्रैस में न रहें। हम जल्दी ही कोरोना को परास्त करेंगे। हमारे सभी अधिकारी/कर्मचारी पूरी मेहनत से दिन रात कार्य कर रहे हैं, कार्य के साथ वे अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। पूरी नींद लें, बिना तनाव के कार्य करें तथा अपने अमले का भी पूरा ध्यान रखें।
मुख्यमत्री चौहान आज मंत्रालय में प्रदेश में कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा वीसी के माध्यम से कर रहे थे। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान, प्रमुख सचिव संजय शुक्ला, संचालक जनसंपर्क ओपी श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
आर.डी. गार्डी अस्पताल की व्यवस्थाएं सुधारें
बताया गया कि उज्जैन में आरडी गार्डी अस्पताल को कोविड अस्पताल के रूप में चिन्हित किया गया है, परन्तु यहां की व्यवस्थाओं में कुछ कमी है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि व्यवस्थाओं को तुरंत सुधारा जाए। सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद होनी चाहिएं। व्यवस्थाओं में थोड़ी भी कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
असावधानी जानलेवा हो सकती है
उज्जैन जिले में संक्रमित क्षेत्रों में अधिक मामले पॉजीटिव पाए जाने की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वहां यह सुनिश्चत किया जाए कि संक्रमित क्षेत्रों के अंदर भी सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन हो। स्वास्थ्य मंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि लोगों को बताया जाए कि यदि वे सोशल डिस्टेंसिंग में लापरवाही करेंगे तो यह छोटी सी असावधानी जानलेवा हो सकती है।
घर पर ही क्वॉरेंटाइन किए जाने को प्रोत्साहित करें
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सस्पैक्टेड केसेज में व्यक्तियों को घर पर ही क्वॉरेंटाइन करने को प्राथमिकता दी जाए। जिनके घर पर जगह कम हो, उन्हें क्वॉरेंटाइन सेंटर्स में ले जाया जाए। क्वॉरेंटाइन सेंटर्स छोटे हों तथा उनमें कम से कम व्यक्ति रखे जाएं, जिससे पूरी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित हो सके।
548 संक्रमित क्षेत्रों में 24 लाख 97 हजार का सर्वे
एसीएस हैल्थ श्री सुलेमान ने बताया कि प्रदेश के कुल 548 संक्रमित क्षेत्रों में 26 लाख 17 हजार 09 व्यक्ति हैं, जिनमें से 24 लाख 97 व्यक्तियों का सर्वे करवाया गया है। सर्वे कार्य में 2570 दल लगे हुए हैं। प्रदेश से कुल 32 हजार 974 सेंपिल लिए गए हैं, जिनमें से 1851 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। प्रदेश के 3425 लोगों को होम क्वॉरेंटाइन एवं 15 हजार 420 लोगों को संस्थागत क्वॉरेंटाइन किया गया है।
ऑटो एक्सट्रेक्शन किट की आवश्यकता
एसीएस हैल्थ ने बताया कि मध्यप्रदेश में टेस्टिंग तेज करने के लिए ऑटो एक्सट्रेक्शन किट की आवश्यकता है। मैन्यूअल किट से टेस्टिंग की स्पीड काफी कम रहती है जबकि ऑटो किट से यह गति कई गुना बढ़ जाती है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वे इसके लिए भारत सरकार से बात करेंगे।




Leave a Reply